सिविल अस्पताल की निदेशक सेवानिवृत्त, डॉ जीपी गुप्ता ने संभाला पदभार
अस्पताल में चला विदाई समारोह, नए निदेशक को दी बधाई

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल चिकित्सालय में विदाई और पदभार समारोह आयोजित किया गया।
मंगलवार को अस्पताल निदेशक डॉ कजली गुप्ता के सेवानिवृत के उपरांत चिकित्सालय के सभागार में भव्य विदाई समारोह किया गया। वहीं चिकित्सालय के नए निदेशक का पदभार वरिष्ठ ऑर्थो सर्जन डॉक्टर जीपी गुप्ता ने निदेशक का पदभार संभाला । इस मौके पर
चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ देवेश चंद्र पांडे, चिकित्सा अधीक्षक डॉ एसआर सिंह, चीफ फार्मासिस्ट सुनील यादव, जीसी दुबे, सरवन चौधरी,
आनंद प्रकाश मिश्रा, महेंद्र रावत,रजनीश पांडे, प्रशासनिक अधिकारी मनोज उपाध्याय, वरिष्ठ सहायक उमेश क्वात्रा, अनिल कुमार आदि ने डा कजली गुप्ता का सम्मान के साथ नये निदेशक को पुष्प गुच्छ देकर पदभार की बधाइयां दी । समारोह के दौरान
सम्मान समारोह में उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मियों ने डॉ कजली गुप्ता द्वारा विगत 9 माह में सिविल अस्पताल में किए गए कार्यों की सराहना की गयी।
वहीं नवनियुक्त अस्पताल निदेशक डॉ जीपी गुप्ता ने कहा कि अस्पताल मेरा मंदिर और मरीज मेरा भगवान की भावना के साथ समर्पित होकर कार्य करूँगा। डॉ गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में उच्चकोटि की सुविधायें शासन के मंसानुरूप शत प्रतिशत उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत रहेंगे।



