उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

टेम्पो पलटा, टीन मासूम बच्चों समेत चार की मौत

मौत की सूचना मिलते परिजनों में मचा कोहराम

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। सड़क हादसे में मासूम बच्चों समेत चार की मौत हो गयी। लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।

बसंतापुर पुलिया के पास सवारियों से भरा एक टेंपो घने कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपो चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे सभी लोग धौरहरा से एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर टेंपो से अपने गांव ऊंचगांव (थाना खमरिया) लौट रहे थे। इसी दौरान दृश्यता बेहद कम होने के कारण बसंतापुर पुलिया के पास टेंपो पलट गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धौरहरा भेजा।सीएचसी में चिकित्सकों ने खुशबू (12 वर्ष), अबू तालिब (5 वर्ष) और अजरा (2 वर्ष) को मृत घोषित

कर दिया। घायलों में किस्मतुन (45), साकिया (20), सादिया (22), निदा (10), अकील (18) निवासी ऊंचगांव थाना खमरिया और टेंपो चालक इसराइल उर्फ जीशान (30) निवासी ग्राम रसूलपुर थाना खमरिया शामिल थे।

प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला चिकित्सालय लखीमपुर खीरी रेफर किया गया, जहां चालक जीशान की भी मौत हो गई।हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button