प्रत्येक इन्वेस्टर को पूर्ण सुरक्षा के साथ सिंगल विंडो फेसिलिटी होगी उपलब्ध- योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री उच्चस्तरीय राउंडटेबल की बैठक में निवेशकों से किया सीधा संवाद

दिल्ली। बेंगलुरु। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता की।
बुधवार को बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत शहरी विकास, आधारभूत संरचना एवं निवेश पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए उद्योग जगत एवं इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों, निवेशकों तथा अग्रणी डेवलपर्स के साथ सीधा संवाद किया।
बैठक में एकीकृत शहरी विकास, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, उत्कृष्ट कनेक्टिविटी एवं निवेश-अनुकूल नीतियों पर आधारित उत्तर प्रदेश के विकास मॉडल को प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सभी निवेशकों एवं उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने प्रदेश में सुशासन तथा सुदृढ़ औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्रणी वैश्विक कंपनियों एवं निवेशकों के साथ संवाद कर उत्तर प्रदेश की निवेश-अनुकूल नीतियों, सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तथा असीम विकास संभावनाओं को प्रस्तुत किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नवाचार, प्रौद्योगिकी और सुशासन आधारित विकास मॉडल के साथ नया उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए विश्वास और विकास का फेवरेट डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है।
मुख्यमंत्री ने बेंगलुरु में आयोजित ‘उत्तर प्रदेश ग्लोबल ग्रोथ डायलॉग-2026’ के अंतर्गत आईटी , ITeS, AI ए global Capability Centres (GCCs) पर केंद्रित उच्चस्तरीय राउंडटेबल बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों, निवेशकों एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद किया।
बैठक में उत्तर प्रदेश की सुदृढ़ कानून-व्यवस्था, निवेशक-अनुकूल नीतियों, प्रतिभा-संपन्न मानव संसाधन तथा AI, इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग, डेटा सेंटर एवं डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में भविष्य की अपार संभावनाओं एवं अवसरों को प्रस्तुत किया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैठक में निवेश-अनुकूल नीतियों, ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रिफॉर्म्स, पारदर्शी एवं उत्तरदायी शासन व्यवस्था, कुशल मानव संसाधन तथा तेजी से विकसित हो रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र के बल पर उत्तर प्रदेश की उल्लेखनीय निवेश यात्रा को प्रस्तुत किया गया।
निवेशकों ने नए उत्तर प्रदेश की कार्यसंस्कृति एवं निवेशक-केंद्रित दृष्टिकोण की सराहना करते हुए प्रदेश में अपने निवेश विस्तार को लेकर सकारात्मक विश्वास व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा
उत्तर प्रदेश भारत के 3S- सेफ्टी , स्टेबिलिटी और स्पीड का एक मॉडल बनकर उभरा है। मजबूत रूल ऑफ़ लॉ , World-Class इंफ़्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी , ट्रांसपेरेंट गवर्नेंस आज यूपी में है।
स्किॉल्ड टैलेंट , टेक्नोलॉजी और इन्वेस्टमेंट – फ्रेंडली पॉलिसीज के साथ एक कम्पलीट इंडस्ट्रियल इकोसिस्टम आज नए भारत के नए उत्तर प्रदेश की पहचान बन चुका है।
विगत 06 वर्षों से उत्तर प्रदेश रेवेन्यू Surplus स्टेट बना हुआ है। आज यूपी भारत की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। पिछले नौ वर्षों में हमने प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 03 गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है।
उत्तर प्रदेश ने सभी क्षेत्रों में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है और अपने निवेशक साझेदारों को नए अवसरों व संभावनाओ के साथ आमंत्रित कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा
मैं आश्वस्त करता हूं कि उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार अपने प्रत्येक इन्वेस्टर पार्टनर को पूर्ण सुरक्षा तथा सिंगल विंडो फेसिलिटी उपलब्ध कराएगी।
उत्तर प्रदेश के बारे में जिन संभावनाओं को उन्होंने सुना और देखा है, उन्हें वे अपने निवेश के माध्यम से स्वयं अनुभव भी करेंगे।
आप जब उत्तर प्रदेश की पिछले 9 वर्षों की ग्रोथ स्टोरी को जानेंगे, तो आपको यूपी आकर उसे अपनी आंखों से देखने की एक उत्सुकता भी होगी।



