पौधरोपण कर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का मना जन्मदिन
रक्षामंत्री के दीर्घायु होने की कामना

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र में पौध रोपण कर जन्मदिन मनाया गया। गुरुवार को चौक क्षेत्र में समाचार पत्र वितरक कल्याण समिति के तत्वावधान में रक्षामंत्री व लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर वृहद् वृक्षारोपण कार्यक्रम कुड़िया घाट पर सम्पन्न हुआ।
वहीं पौध रोपण के दौरान मुख्य रूप से चन्द्र बाहदुर सिंह ( पार्षद) एवं रिद्धि किशोर गौड़ शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन पंडित नीरज अवस्थी, अंकुर दीक्षित, आशीष अग्रवाल, पंडित राजेश शुक्ल, राजेश सिंह,संजय तिवारी, आनन्द तिवारी, गोपाल नाथ शर्मा, संजय अवस्थी, प्रदीप कुमार वर्मा (अध्यक्ष) द्वारा कार्यक्रम किया गया।
पंडित नीरज अवस्थी ने कहा कि रक्षामंत्री ने देश के लिए बहुत त्याग किया है हम सब प्रभु से यही प्रार्थना करते हैं कि रक्षामंत्री दीर्घायु हो और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये रहे।



