डॉक्टरों ने मरीजों को बाँटे औषधीय पौधे
आयुर्वेद अस्पताल में मरीजों को औषधीय पौधों की दी जानकारी

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। मरीजों को औषधीय पौधों की जानकारी देने के साथ पौधों का वितरण किया गया।
गुरुवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं महाविद्यालय में 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में द्रव्यगुण विभाग द्वारा जनमानस में औषधीय पौधों की उपयोगिता तथा प्रचार प्रसार के लिए
कॉलेज प्रधानाचार्य प्रो सुधा सिंह के द्वारा औषधि के रूप में दैनिक उपयोग में प्रयोग किए जाने वाले औषधीय पौधों को वितरित किया गया। जिसमें अपराजिता, गिलोय, तुलसी, कालमेघ, घृतकुमारी पौधों को ओपीडी में आने वाले रोगियों को वितरित किया गया।
साथ ही प्रधानाचार्य तथा विभागाध्यक्ष द्रव्यगुण द्वारा संयुक्त रूप से एक अत्यंत उपयोगी पत्रक, जिसमें विभिन्न रोगों से बचाव एवं उपयोग से संबंधित 11 औषधीय पौधों का एक संकलन “गृह उपयोगी वाटिका” नामक एक पत्रक भी वितरित किया गया।
मेडिकल ऑफिसर डॉ धर्मेंद्र ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ द्रव्यगुण विभाग के विभागाध्यक्ष द्वारा प्रधानाचार्य को एक अपराजिता का पौधा भेंट किया गया।
तदुपरांत प्रधानाचार्य ने उपस्थित रोगियों को औषधीय पौधों का वितरण किया। इस अवसर पर लगभग 65 रोगियों ने लाभ उठाया। कार्यक्रम में शिक्षक, चिकित्साधिकारी एवं पीजी स्कॉलर्स था इंटर्न उपस्थित रहे। अन्त में डॉ रिंकी जाटव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।



