अंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशकारोबारबड़ी खबरराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री का टोक्यो में जोरदार स्वागत 

मुख्यमंत्री ने मारुती सुजुकी व होंडा कंपनी प्रतिनिधियों से की मुलाक़ात 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जापान की टोक्यो राजधानी पहुंचे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सिंगापुर के बाद जापान की टोक्यो में कंपनी प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात की। बुधवार को

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के टोक्यो में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन और मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के सीनियर लीडरशिप से मुलाकात की।

डेलीगेशन में सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के प्रेसिडेंट मिस्टर तोशीहिरो सुजुकी, मिस्टर केनिची आयुकावा, मिस्टर कोइची सुजुकी, मिस्टर एच. ताकेउची और मिस्टर राहुल भारती शामिल थे।

चर्चा में सुजुकी के उत्तर प्रदेश राज्य में एक कम्प्रेस्ड बायो-गैस प्लांट के ज़रिए रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में आने के प्रस्ताव पर फोकस किया गया। साथ ही ऑटोमोटिव वैल्यू चेन को मजबूत करने और रोज़गार पैदा करने के लिए अपने सप्लायर इकोसिस्टम को बढ़ाने पर भी बात हुई।

सस्टेनेबल इंडस्ट्रियल ग्रोथ और ग्रीन मोबिलिटी के साझा विज़न को मज़बूत करते हुए, CM योगी आदित्यनाथ ने डेलीगेशन को ऑटो क्लस्टर के लिए पूरे उत्तर प्रदेश में कॉम्पिटिटिव रेट पर उपलब्ध ज़मीन के बारे में भी बताया।

मुख्यमंत्री होंडा कंपनी प्रतिनिधियों से मुलाक़ात.. 

उत्तर प्रदेश के साथ कंपनी की पुरानी पार्टनरशिप को और मज़बूत के लिए मुख्यमंत्री कंपनी प्रतिनिधियों से मिले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो में होंडा मोटर कंपनी लिमिटेड के सीनियर लीडरशिप से मुलाकात की। जिसमें

डायरेक्टर, एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और रिप्रेजेंटेटिव एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, नोरिया कैहारा ने राज्य में होंडा की मज़बूत मौजूदगी। भारत में इसकी बढ़ती मौजूदगी और इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस के लिए ग्लोबल कमिटमेंट पर ज़ोर दिया गया ।

मीटिंग में अगली पीढ़ी की मोबिलिटी के लिए UP में एक R&D फैसिलिटी बनाने की संभावना पर चर्चा हुई और ग्रेटर नोएडा प्लांट को फिर से शुरू करने पर चर्चा हुई, खासकर EV और हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के लिए। इन्वेस्टमेंट और विस्तार को बढ़ावा देने के लिए आसान सुविधा, ज़मीन और इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए UP सरकार से पूरा सपोर्ट मिलने का भरोसा दिया गया।

जापान में भारतीयता का हुआ जयघोष..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो, जापान में भारतीय समुदाय के साथ आत्मीय संवाद किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न औद्योगिक समूहों के साथ हुई बैठकों में ‘नए भारत’ और ‘नए उत्तर प्रदेश’ के प्रति दिखे गहरे विश्वास तथा निवेश के उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार के सकारात्मक कार्यों से राष्ट्र की सशक्त छवि विश्व मंच पर स्थापित हुई है।

मुख्यमंत्री ने भारतीय समुदाय से ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के संकल्पों को साकार करने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

वही मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा जापान सूर्य की प्रथम किरण से प्रारंभ होकर और सूर्यवंश की धरा उत्तर प्रदेश की एक आत्मीय संवाद के साथ जोड़ता है। साथ ही मुख्यमंत्री भारतीय समुदाय से मिलकर सीधा संवाद भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button