अंतर्राष्ट्रीयबड़ी खबर

ट्रम्प का नोबेल पीस पुरस्कार का सपना टूटा

ट्रम्प का नोबेल पीस पुरस्कार का सपना टूटा

 

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प शांति पुरस्कार से दूर कर दिए गये। जिसका सोशल मीडिया पर तरह तरह की चर्चाएं तेज हो गयी। जिसमें ट्रम्प को लेकर लोग अपने विचार साझा कर कर रहें हैं। वहीं अधिकांश लोग इस निर्णय ख़ुशी जाहिर की है। जो

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया मचाडो को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला है। उन्होंने वेनेजुएला में लोकतांत्रिक अधिकारों को बढ़ावा देने और तानाशाही से लोकतंत्र की ओर शांतिपूर्ण बदलाव लाने के लिए 20 साल लगातार संघर्ष बताया जा रहा है।

नोबेल समिति ने कहा कि आज जब दुनिया के कई हिस्सों में तानाशाही बढ़ रही है और लोकतंत्र कमजोर हो रहा है, ऐसे समय में मारिया मचाडो जैसे लोगों की हिम्मत उम्मीद जगाती है।

समिति का कहना है कि लोकतंत्र ही स्थायी शांति की शर्त है। जब सत्ता हिंसा और डर के जरिए जनता को दबाने लगती है, तो ऐसे साहसी लोगों को सम्मान देना जरूरी हो जाता है।

नोबेल पीस पुरस्कार 2025 की घोषणा में इस साल का विजेता वेनेज़ुएला की मारिया कोरीना माचाडो (María Corina Machado) को चुना गया है। जिन्हें उनके शांति स्थापना और वैश्विक संघर्षों को कम करने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।

इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार नहीं जीत सके। ट्रंप को लेकर लंबे समय से यह चर्चा थी कि उन्हें यूक्रेन युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय संघर्षों में मध्यस्थता से अनुमान लगाया जा रहा था ।

जिसमें ट्रम्प पर समिति ने शांति के पायदान में फिट नहीं बैठ सके। इसलिए ट्रम्प को बाहर कर दिया गया। जूरी ने इस वर्ष का पुरस्कार माचाडो को प्रदान करने का निर्णय जारी किया। वहीं ट्रम्प को पुरस्कार न मिलने पर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने समिति की विश्वसनीयता पर सवाल दागे हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button