अंतर्राष्ट्रीयबड़ी खबरराष्ट्रीय

रूसी राष्ट्रपति पहुंचे भारत, पीएम मोदी ने की अगवानी

एयरपोर्ट पर पीएम मोदी रूसी राष्ट्रपति का किया स्वागत, मिलाया हाथ, लगाया गले

 

दिल्ली। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत पहुंचने पर पीएम मोदी अगवानी करने एयरपोर्ट पहुंचे।

जहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से हाथ मिलाते हुए गले लगाया। वही एयरपोर्ट पर रूसी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए भारतीय नृत्य संगीत की प्रस्तुति देकर स्वागत किया गया।

जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नृत्य संगीत को अवलोकन करते हुए ख़ुशी जाहिर की। इसके बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ गाड़ी में बैठकर पीएम आवास के लिए रवाना हुए।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिवसीय दौरे पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि भारत की रक्षा प्रणाली के मुद्दों पर बड़ी डील हो सकती है।

वही रूसी राष्ट्रपति के भारत पहुंचने पर पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई हैं। जिसमें तरह-तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने x हैंडल से गाड़ी में साथ होने की फोटो शेयर करते हुए ख़ुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि

अपने दोस्त, प्रेसिडेंट पुतिन का भारत में स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज शाम और कल हमारी बातचीत का इंतज़ार रहेगा। भारत-रूस की दोस्ती समय की कसौटी पर खरी उतरी है। जिससे हमारे लोगों को बहुत फ़ायदा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button