उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

आरएमएल सर्वाधिक प्री-एथाराइजेशन करने को किया सम्मानित 

संस्थान ने किया 57 हज़ार प्री एथाराइजेशन

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आयुष्मान योजना को जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले चिकित्सा संस्थानों को सम्मानित किया गया।

बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान को आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के अंतर्गत मरीजों को उल्लेखनीय योगदान देने के लिए स्टेट एजेंसी फॉर कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ एंड इंटीग्रेटेड सर्विसेज उत्तर प्रदेश द्वारा सम्मानित किया गया।

जिसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।

आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरकारी संस्थानों की श्रेणी में संस्थान ने अपनी उल्लेखनीय सेवाओं एवं आयुष्मान लाभार्थियों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के लिए विशेष पहचान बनाई है।

इस उल्लेखनीय कार्य के लिए संस्थान को पूरे प्रदेश में सरकारी चिकित्सालयों में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पूरे प्रदेश में सर्वाधिक प्री—एथाराइजेशन करने के लिए भी सम्मानित किया गया है।

संस्थान द्वारा अब तक 57,000 से अधिक रोगियों की चिकित्सा हेतु प्री—एथाराइजेशन किया गया है।

साथ ही पूरे प्रदेश में संस्थान को 2 श्रेणियों में सम्मान प्रदान किया गया। वहीं

संस्थान प्रतिनिधियों द्वारा सम्मान हासिल किया गया। यह उपलब्धि संस्थान द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जरूरतमंद मरीजों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आयुष्मान भारत योजना से जुड़े चिकित्सकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पूरी टीम को बधाई दी।

उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक जरूरतमंद मरीजों तक उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान संस्थान की पूरी टीम के सामूहिक प्रयास, समर्पण एवं सेवा भावना का परिणाम है और भविष्य में भी संस्थान मरीजों के हित में इसी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button