उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय
मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के लिए सदन में की बड़ी घोषणा
शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने के किया ऐलान

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधानसभा के बजट सत्र वित्तीय वर्ष 2026-27 के दसवें कार्यदिवस पर सदन की कार्रवाई में विपक्ष को खूब घेरा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बजट पर चर्चा में सहभाग करने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश के समग्र विकास के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के दूरदर्शी विजन को सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने
अप्रैल माह से शिक्षामित्रों को ₹18,000 तथा अनुदेशकों को ₹17,000 मानदेय देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम इसके भुगतान की व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने जा रहे हैं।
वहीं मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा मित्रों का मानदेय बढ़ाने से शिक्षक जगत में खुशी की लहर दौड़ गयी। जिसमें सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की सराहना की चर्चा जोरों पर है।



