उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मेला का लिया जायजा 

31सौ लोग मेला में हुए लाभान्वित 

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे आरोग्य स्वास्थ्य मेला का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ एनबी सिंह ने जायजा लिया। रविवार को

जनपद के सभी शहरी और ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया।

वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदिल नगर और महानगर का तथा उनके निर्देश पर सभी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी व एआरओ ने अन्य पीएचसी का भ्रमण किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि पिछले लगभग पाँच वर्षों से प्रत्येक रविवार को जनपद के सभी शहरी एवं ग्रामीण पीएचसी पर नियमित रूप से आयोजित इस स्वास्थ्य मेले के माध्यम से आमजन को घर के समीप और समय पर, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध करायी जा रही हैं ।

जिससे कि कोई भी नागरिक केवल कार्य व्यस्तता, दूरी या आर्थिक कारणों से स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित न रहे। इससे आमजन का समय और धन दोनों की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों के माध्यम से प्रसवपूर्व जाँच, नियमित टीकाकरण, शिशु एवं बाल स्वास्थ्य जाँच, संचारी एवं गैर-संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, आवश्यकतानुसार उच्च संस्थानों को संदर्भन, परिवार नियोजन संबंधी सेवाएँ तथा परामर्श एक ही स्थान पर निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी ने बताया कि मेले में कुल 3100 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। जिसमें 1253 पुरुष, 1448 महिला और 399 बच्चे थे । इसके अलावा 61 आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button