उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 90 लोग लाभान्वित

विवेकानन्द अस्पताल ने लगाया निःशुल्क चिकित्सा शिविर

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। गणेश पूजा पार्क, पेपर मिल कालोनी, निशात गंज में निःशुल्क हृदय रोग चिकित्सा एवं अस्थि (हड्डी) रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम, विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के सौजन्य से एवं रामकृष्ण सेवा समिति के सहयोग से एक दिवसीय निःशुल्क हृदय रोग चिकित्सा एवं अस्थि (हड्डी) रोग परामर्श एवं परीक्षण शिविर का आयोजन विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के जाने

माने वरिष्ठ हृदय रोग चिकित्सक डा.क्षितिज प्रसाद, एमबीबीएस (एम.डी.), डीएम (कार्डियोलॉजी) के निर्देशन में व उनकी पैरामेडिकल टीम की अगुवाई में गणेश पूजा पार्क, पेपर मिल कालोनी, निशात गंज, (बंगाली अड्डा पौष मेला ग्राउण्ड) में किया गया।

इस शिविरि में कुल 90 लोगो को चिकित्सकीय परामर्श दिया गया जिसमें 70 लोगो की ईसीजी तथा 60 लोगो की आरबीएस एवं बीपी की जॉच की गई। जिसमें से 30 मरीजो को एंजियोग्राफी एवं 5 मरीजों को टूडी इको के लिए चिन्हित किया गया।

चिन्हित मरीजों को रियायती दरों पर एंजियेग्राफी किया जायेगा तत्पश्चात जाँच की रिपोर्ट के अनुसार आगे की चिकित्सकीय उपचार रियायती दरों पर विवेकानन्द अस्पताल में आवश्यकतानुसार किया जायेगा।

वही अस्थि रोग (हड्डी रोग) शिविर में विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान के चिकित्सक डॉ. नवीन शुक्ला, एमबीबीएस, डीएनबी (आर्थोपेडिक), ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, आर्थ्रोस्कोपिक और ट्रॉमा सर्जन एवं उनकी टीम द्वारा अस्थि रोग संबंधी जटिल समस्याए जैसे घुटने का दर्द, कमर दर्द, जोड़ों के प्रत्यारोपण आदि के इलाज के लिए चिकित्सकीय परामर्श दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button