उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

नाटक के माध्यम से रोगियों को गोद लेने को किया प्रेरित

राजभवन अधिकारियों ने की नाट्य प्रस्तुति

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नाटक प्रस्तुति के माध्यम से मोबाइल लत से निजात दिलाने पर जागरूक किया गया। शुक्रवार को

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दूरदर्शी नेतृत्व में राजभवन के पीएसओ ने एसजीपीजीआईएमएस के कॉलेज ऑफ नर्सिंग और कॉलेज ऑफ मेडिकल टेक्नोलॉजी के सहयोग से मादक पदार्थों के दुरुपयोग, मोबाइल की लत और सरकारी कल्याण सेवाओं पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया।

राजभवन के सेक्शन ऑफिसर कमल सिंह यादव के निर्देशन में राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एसजीपीजीआई के सीवी रमन सभागार में सामाजिक जिम्मेदारी, बचाव एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से नाटक प्रस्तुत किए।

इन नाटकों के माध्यम से उन्होंने टीबी रोगियों को गोद लेने और योग का अभ्यास करने के महत्व पर भी जोर दिया। वहीं संस्थान

पद्मश्री प्रो. आरके धीमन निदेशक ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से संचालित करने की पहल की। ​​इस कार्यक्रम में संस्थान के कार्यवाहक डीन प्रो. मनोज जैन, कार्यकारी रजिस्ट्रार, कर्नल वरुण बाजपेयी, प्रभारी, सीएमटी डॉ. सुधांशु यादव, शबाना खातून, एसोसिएट प्रोफेसर, कॉलेज ऑफ नर्सिंग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समन्वय एलिस जोसेफ और आशुतोष कुमार चंचल (ट्यूटर) कॉलेज ऑफ नर्सिंग द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button