उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

चौक पत्र वितरक समिति ने रक्षामंत्री से डीपो निर्माण की बधाओं का उठाया मुद्दा

व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं समाचार पत्र वितरक समित रक्षा मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। कड़ाके की ठंड में भी चौक पत्र वितरक के लिए अभी भी टीन शेड डीपो निर्माण नहीं हो पाया।

जहाँ इस कड़ाके की ठंड में लोगों के लिए बिस्तर छोड़ना भारी होता है और पत्र वितरक सुबह कपकपाती ठंड में डोर टू डोर समाचार पत्र पहुंचाने के लिए जुट जाते हैं। पत्र वितरक समिति वर्षो से टीन शेड की मांग उठाते रहे।

जिसका अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका। इस लिए शुक्रवार को सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल व समाचार पत्र वितरक समिति के अध्यक्ष की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट की। वहीं

सर्व समाज उद्योग व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने समाचार पत्र वितरक समिति के अध्यक्ष के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की। यह भेंट महानगर प्रभारी सैयद फैजी के प्रयासों से संपन्न हुई। वहीं

प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने अकबरी गेट उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का आमंत्रण पत्र सौंपा तथा समाचार पत्र वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने चौक क्षेत्र में बंद पड़े डिपो के निर्माण में आ रही बाधाओं का मुद्दा उठाया।

जिस पर रक्षामंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

रक्षा मंत्री ने बाहर होने के कारण कार्यक्रम में स्वयं उपस्थित होने में असमर्थता जताते हुए अपने प्रतिनिधिमंडल को शपथ ग्रहण समारोह में भेजने के निर्देश दिए तथा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी को विशेष रूप से उपस्थित रहने को कहा।

इस अवसर पर संगठन के प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष आसिम मार्शल, समाचार पत्र वितरक समिति के अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, महानगर प्रभारी सैय्यद फैजी, महामंत्री राजेंद्र शर्मा पप्पू, साबिहा फातिमा, नूरुल हुदा , सत्यदेव राजपूत,रवि वर्मा, कृष्ण सिंह, अकबरीगेट के नव निर्वाचित अध्यक्ष फज़ल व अन्नू रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button