अटल स्वास्थ्य मेले में दिव्यांगों को मिली ट्राई साइकिल, खिले चेहरे
अटल स्वास्थ्य मेले के पहले दिन 5220 लोग हुए लाभान्वित

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन विकास नगर स्थित मिनी स्टेडियम में किया गया। शनिवार को
जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
जिसका शुभारंभ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर और अटल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया । वहीं
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि छठे अटल स्वास्थ्य मेले के पहले दिन 5220 लोगों को चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की गई। मेले के दौरान 50 अल्ट्रासाउंड,40 ईसीजी, 25 इको किया गया। साथ ही 35
दिव्यांजनो को बैसाखी, इलेक्ट्रॉनिक व्हीलचेयर और ट्राई साइकिल वितरित की गई ।
स्वास्थ्य मेले में 110 सुनने की मशीन और 715 चश्मों का वितरण हुआ। इसी क्रम में बच्चों का नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन संबंधी सलाह के साथ साधनों का वितरण किया गया।
होम्योपैथिक, आयुर्वेद, नेचुरोपैथी और यूनानी चिकित्सा स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्रदान किया गया। मेले में ब्लड डोनेशन की भी सुविधा उपलब्ध रही।
मेले में इन अस्पतालों की सहभागिता..
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू), कल्याण सिंह सुपरस्पेशियलिटी अनुसंधान संस्थान, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय, राजकीय नेशनल महोम्योपैथिक मेडिकल कालेज, डॉ.नायक होम्योपैथिक क्लिनिक एवं अनुसंधान केंद्र,
मेडवेल हॉस्पिटल, एब्सोल्यूट दंत , त्वचा, बाल निर्मल शिक्षा एवं कल्याण समिति, चेतना दंत चिकित्सालय, ग्रोवर दंत एवं चिकित्सा केंद्र, हरमैन हॉस्पिटल एवं ट्रामा एंट्री, वेलसेन मेडिसिटी,
आइकन हॉस्पिटल, शेखर हॉस्पिटल प्राइवेट लिमिटेड केके हॉस्पिटल, नोवा हॉस्पिटल,नीरा हॉस्पिटल, तारा नेत्रालय, हरभज रामकृपा देवी ट्रस्ट, सन आई हॉस्पिटल एवं लेजर केंद्र प्राइवेट लिमिटेड, टीसी नेत्र केंद्र,
इप्सम डायग्नोस्टिक्स, प्रिसिजन यूरोलॉजी हॉस्पिटल, टेंडर पॉम सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, टीएस मिश्रा चिकित्सा महाविद्यालय एवं हॉस्पिटल, इंटीग्रल चिकित्सा, विज्ञान एवं अनुसंधान संस्थान, एराज लखनऊ मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल,
चरक हॉस्पिटल, अपोलो हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल, डॉ.केएनएस मेमोरियल हॉस्पिटल, नारायण सेवा संस्थान, एचसीएल फाउंडेशन, ममता हेल्थ इंस्टीट्यूट ऑफ मदर एंड चाइल्ड, पीएस वाई स्पिरिट,
फाह सुपर स्पेशियलिटी , सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सी फॉर),मिडलैंड स्वास्थ्य सेवा एवं अनुसंधान केंद्र, लखनऊ कैंसर संस्थान, अवध हॉस्पिटल, ओपी चौधरी हॉस्पिटल एवं अनुसंधान केंद्र, अजंता हॉस्पिटल, निशात हॉस्पिटल, मैक्स सुपर स्पेशियलटी हॉस्पिटल, जगरानी हॉस्पिटल, हेल्थ सिटी विस्तार, खन्ना डायग्नोस्टिक्स, वागा हॉस्पिटल,
वैदेही कल्याण फाउंडेशन, एआरएल हेल्थकेयर, एलेंट्रा, मेडिसिटी, अल्बान एसोसिएट्स चेरिटेबल ट्रस्ट, चन्दन हॉस्पिटल, कंचनकाया स्वास्थ्य फाउंडेशन, आस्था ओल्ड हॉस्पिटल,
ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग केजीएमयू, मोबाइल डेंटल यूनिट, सीएनएस हॉस्पिटल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, टीबी, मेड वैदिक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड,
सुकृति पैथलैब, कैंसर डिटेक्शन यूनिट्स, सरदार पटेल पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल एंड मेडिकल साइंसेज।



