उत्तर प्रदेशजीवनशैली

वैल्यू एडेड कोर्स संकाय सदस्यों के लिए बहुत आवश्यक -प्रो. सीएम सिंह

आरएमएल में दो दिवसीय वर्कशॉप का हुआ समापन

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। संकाय संदस्यों को मेडिकल एजुकेशन प्रदान किया गया।

शनिवार को डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मेडिकल एजुकेशन यूनिट द्वारा संकाय सदस्यों के लिए दो दिवसीय “प्रोफेशनलिज्म इन मेडिकल एजुकेशन और स्टूडेंट असेसमेंट एक्ट” पर कार्यशाला आयोजित की गयी।

संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ़ मेडिकल एजुकेशन द्वारा NAMS के सहयोग से प्रो. तेजिंदर सिंह मास्टर ट्रेनर जो NAMS फैकल्टी और मास्टर ट्रेनर और डॉ राजीव महाजन जो आदेश यूनिवर्सिटी फैकल्टी को ट्रेनर द्वारा दी गई। वहीं

संस्थान के निदेशक प्रोफेसर डॉ. सीएम सिंह ने कहा की यह वैल्यू एडेड कोर्स संकाय सदस्यों के लिए बहुत आवश्यक था। इस कोर्स से संकाय सदस्यों को अपनी कार्य शाली को और सुदृढ़ करने में सहायता मिलेगी।

कोर्स के लिए लगभग 35 संकाय सदस्यों ने एनरोल किया था। जिसमें यूपी के अन्य मेडिकल कॉलेजो से भी प्रतिभागी आए थे। प्रो.ज्योत्सना अग्रवाल,ऑर्गेनाइजिंग चेयरपर्सन एवं डॉ शीतांशु श्रीवास्तव ऑर्गनाइज़ सेक्रेटरी रही। नम्स के सपोर्ट से ये कार्यशाला सम्पन्न हुई।

कार्यशाला में डॉ शशांक,डॉ श्रुति ,डॉ शुभम द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button