उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों को मिली वित्तीय स्वीकृति 

आईसीयू से लेकर जांच सुविधा होंगी अत्याधुनिक

 

बाराबंकी जिला चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड मशीन होगी स्थापित

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। प्रदेश के मेडिकल कॉलेज को वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।इससे लाखों मरीजों को बेहतर इलाज सुविधा प्रदान करने के लिए आर्थिक धनराशि जारी की है। मेडिकल कॉलेजों को अपग्रेड करने के लिए बजट प्रदान किया है। इसमें आईसीयू बेड से लेकर जांच तक की व्यवस्था को बेहतर होगी। मंगलवार को

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि कुशीनगर के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में 50 आईसीयू बेड खरीदे जाएंगे। इसके लिए 6729950 रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे आईसीयू केयर बेहतर होगी। साथ ही कॉलेज में पठन-पाठन के लिए 720 लेक्चरर टेबल व फर्नीचर के लिए ₹9892080 एवं फोलर बेड के लिए 3450000 ₹ स्वीकृत किए हैं।

इमरजेंसी सेवा अपग्रेड होगी

अयोध्या के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की इमरजेन्सी एण्ड ट्रॉमा सेन्टर के लिए 50 लाख रुपये के उपकरण क्रय किए जाएंगे। मिर्जापुर के मां विन्ध्यवासिनी स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में ₹5510000 से 2 पोर्टेबल अल्ट्रासाउण्ड मशीने स्थापित की जाएंगी। बाराबंकी जिला चिकित्सालय में 8,68,274 की अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की जाएगी।

फेको मशीन से होंगे मोतियाबिंद ऑपरेशन, मरीजों का दूर होगा अंधेरा..

ब्रजेश पाठक ने बताया कि अमेठी के गौरीगंज जिला चिकित्सालय में महीन सुराख से मोतियाबिंद के ऑपरेशन होंगे।

इसके लिए आधुनिक फेको मशीन क्रय की जाएगी। हड्डी रोग विभाग में उपकरण आएंगे। इसके लिए 3115203 रुपये की वित्तीय स्वीकृत प्रदान की गई है। चित्रकूट जिला संयुक्त चिकित्सालय में मोतियाबिन्द के मरीजों फेको मशीन क्रय की जाएगी। इसकी स्थापना के लिए 1990000 की स्वीकृति प्रदान की गई।

लैप्रोस्कोप विधि से होंगे ऑपरेशन..

वाराणसी के पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय व एसएसपीजी चिकित्सालय में एक्सरे, लैप्रोस्कोप सहित अन्य कई आधुनिक उपकरणों के क्रय किए जाएंगे। अब बड़े चीरे न लगाकर लैप्रोस्कोप से महीन सुराख से ऑपरेशन हो सकेंगे।

इसके लिए 5488966 एवं एसएसपीजी हॉस्पिटल 8734680 की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। संभल जिला संयुक्त चिकित्सालय को 4528023, जिला चिकित्सालय जौनपुर को 1654217 एवं सीतापुर जिला महिला चिकित्सालय के लिए 1697774 रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

जालौन महिला अस्पताल होगा अपग्रेड..

उरई-जालौन के जिला महिला चिकित्सालय की सभी इकाइयों को अपग्रेड किया जाएगा। आधुनिक उपकरणों के लिए ₹ 8880280 की धनराशि जारी की गई है। अयोध्या जिला अस्पताल में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए 250 केवीए का जनरेटर सेट लगाया जाएगा।

तकरीबन 2150000 की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। चित्रकूट के कर्वी स्थित आधुनिक पोस्टमार्टम हेतु एक 25 केवीए जेनरेटर एवं 1642990 रुपये की एक्सरे मशीन क्रय की जाएगी।

प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को रफ्तार देने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर किया जा रहा है। मोतियाबंद के ऑपरेशन फेको मशीनें क्रय की जा रही है। अल्ट्रासाउंड मशीनें व जनरेटर भी खरीदे जा रहे हैं। ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके।

ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री उप्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button