निदेशक ने अस्पताल सुरक्षा कार्यालय का किया उद्घाटन
24x7 हेल्प डेस्क, क्विक रिएक्शन टीम, अस्पताल क्षेत्र की करेगी निगरानी

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। चिकित्सा संस्थान में निगरानी तंत्र को मजबूत किया गया। शुक्रवार को संजय गाँधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान में अस्पताल सुरक्षा कार्यालय का उद्घाटन संस्थान के निदेशक पद्मश्री प्रो. राधा कृष्ण धीमन के द्वारा किया गया।
इसमें अस्पताल सुरक्षा कार्यालय, संस्थान के पीएमएमएसवाई और नए ओपीडी भवन के बीच स्थित है। यह अस्पताल परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षित और संरक्षित वातावरण प्रदान करने की निरंतर प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा ।
यह स्वास्थ्य सुविधाओं के विकसित होते परिवेश में रोगियों तथा कर्मचारियों की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की गयी।
अस्पताल सुरक्षा कार्यालय में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षा नियंत्रण क्षमताओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया हैं। कार्यालय में 24×7 हेल्प डेस्क, क्विक रिएक्शन टीम, पूरे अस्पताल क्षेत्र की निगरानी के लिए केंद्रीकृत कमांड सेंटर और सुरक्षा कर्मियों के लिए समर्पित ड्यूटी रूम शामिल हैं। वहीं
इस अवसर पर बोलते हुए संस्थान के निदेशक ने कहा कि नये सुरक्षा कार्यालय के उद्घाटन से यहां उपचार के लिए आने वाले रोगी और उनके सहायकों की मदद की हमारी प्रतिबद्धता और भी पुष्ट होगी। । हमारा मानना है कि सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण उपचार प्रक्रिया के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस मौके पर
संस्थान के सुरक्षा समिति के अध्यक्ष, प्रोफेसर वीके पॉलीवाल, नोडल अधिकारी-सुरक्षा एवं संयुक्त निदेशक (प्रशासन), कर्नल जयदीप सिंह घुम्मन, समस्त विभागाध्यक्ष एवं सीएमएस डॉ देवेंद्र गुप्ता समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



