उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) फार्म भरने का बढ़ा समय

भारत निर्वाचन आयोग ने 15 दिन का बढ़ाया समय

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अब विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर ) फार्म भरने का समय बढ़ा दिया गया गया है। गुरुवार को

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिग कर बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने व मतदाता सूची को शुद्धतम बनाने के उद्देश्य से 15 दिन का और समय बढ़ा दिया गया है।

सभी जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी विधानसभाओं के मृतक, शिफ्टेड व अनुपस्थित मतदाताओं का एक बार पुन: गंभीरता के साथ सत्यापन कराएं।

जिससे किसी भी प्रकार की शिकायतें न रहें। इसमें मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) का भी सहयोग लें और असंग्रहित मतदाताओं की पहचान करने की पूरी कोशिश करें, जो भी ऐसे मतदाता मिले उनसे गणना प्रपत्र जरुर भरवा लें।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कि मतदाता सूची को पूर्णत: शुद्ध बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है, कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता बनने से वंचित न रह जाय और न ही कोई अपात्र व्यक्ति मतदाता बनने पाए। एसआईआर कार्य में लगे सभी अधिकारी अपने कार्य दायित्वों का निर्वहन पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ करें।

उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित किया कि अपने जनपद में गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य को जल्द पूर्ण करें।

कार्य में तेजी लाने के निर्देश..

सभी डीईओ मैपिंग के कार्य में और तेजी लाएं। जिन मतदाताओं ने गणना फ़ॉर्म के साथ अपनी फ़ोटो नहीं दी है

एक बार पुनः प्रयास कर उससे फ़ोटो प्राप्त कर ली जाए एवं गणना फ़ॉर्म को बीएलओ ऐप के माध्यम से सही ढंग से अपलोड करें। ऐसे मतदाता बनने योग्य नागरिक जिनका नाम वर्ष-2025 की मतदाता सूची में न होने से उनको गणना प्रपत्र प्राप्त नहीं हुए तथा भारत के किसी भी

विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज नहीं है, उनसे घोषणा पत्र के साथ फार्म-6 भरवाया जाए। अब तक 08 लाख फॉर्म-6 भरे जा चुके हैं। फॉर्म-6 पर्याप्त मात्रा में सभी बीएलओ के पास उपलब्ध रहें। दिनांक 01 जनवरी, 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे सभी युवाओं से भी फार्म-6 भरवाया जाए, जिससे वे मतदाता बनकर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने बूथ के बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) के साथ अतिशीघ्र बैठक कर उन्हें असंग्रहीत मतदाताओं की सूची उपलब्ध कराएं,

जिससे ऐसे मतदाताओं के सत्यापन कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा सके। साथ ही इनके गणना प्रपत्र को बीएलओ ऐप में शत-प्रतिशत अपलोड किया जाय। यह सूची जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर भी उपलब्ध होगी।

यह सूची भागवार अपलोड होगी और सर्चेबल मोड में होगी, जिससे किसी भी मतदाता का मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर सूची में नाम खोजा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button