उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

मंत्री ने नागरिक सुरक्षा कोर प्रशिक्षण कार्यशाला का किया शुभारम्भ

धर्मवीर प्रजापति, ध्रुव कांत ठाकुर, अमरनाथ मिश्र रहे मौजूद

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में नागरिक सुरक्षा कोर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मून हाल में नागरिक सुरक्षा कोर द्वारा प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत की गई।

जिसमें मुख्य अतिथि धर्मवीर प्रजापति मंत्री स्वतंत्र प्रभार होम गार्ड सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि पुलिस महानिदेशक सिविल डिफेंस उत्तर प्रदेश ध्रुवकांत ठाकुर आईपीएस मौजूद रहे।

वहीं सबसे पहले अमर नाथ मिश्र ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के आगमन पर डिवीजनल वार्डन लोहिया नगर सुनील तिवारी एवं डिवीजनल वार्डन बक्शी का तालाब राजेश सिंह चौहान ने चीफ़ वॉर्डन अमरनाथ विश्व की अगुवाई में गार्ड ऑफ़ आनर दिया।

साथ ही अमरनाथ मिश्र ने अतिथियों को पुष्प गुच्छ व अंगवस्त्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। इसके पश्चात् कार्यशाला की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। चीफ़ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि सिविल डिफेंस की स्थापना जो कि छह दिसंबर 1962 को हिंदुस्तान में हुई।

साथ ही उन्होंने बारे सिविल डिफेन्स की उपलब्धियों को गिनाया। श्री मिश्र ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लखनऊ में पुलिस लाइन में हुई मॉक ड्रिल एवं विभिन्न RWA में लखनऊ सिविल डिफेंस द्वारा दिए गए प्रशिक्षण के बारे में भी बताया।

इसके बाद लखनऊ डिफेंस द्वारा किए गए कार्यों पर इस पर एक संक्षिप्त चलचित्र भी मंत्री को दिखाया गया। इसी क्रम में

सभी स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए पुलिस महानिदेशक ध्रुव कान्त ठाकुर ने बताया कि नागरिक सुरक्षा एक नि स्वार्थ संगठन है और जो समय समय पर समाज में धार्मिक सामाजिक हर तरीक़े के कार्यक्रमों में अपनी सेवाएँ देता है जो अमूल्य हैं और वार्डन बहुत ही एक प्रतिष्ठित व्यक्तत्व का धनी होता है।

क्योंकि वह अपना अमूल्य समय दूसरों के कार्यों के लिए प्रदान करता है। इसलिए ये जो ट्रेनिंग भारत सरकार के द्वारा कराई जा रही है। ये आपके कार्य करने की क्षमता को बढ़ाती है और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में भी कैसे वृद्धि को कैसे विपरीत परिस्थितियों में आप कार्य कर सके और लोगों की मदद कर सके।

उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से लोगों को समझाने में मदद करेंगे। इसमें सभी प्रशिक्षित लोग ट्रेनिंग दे रहे हैं। जिनके अनुभव का लाभ उठा सकते है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि मंत्री धर्मेन्द्र प्रजापति ने सनातन धर्म के मूल मंत्र परहित धर्म पर ज़ोर देते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा का मूल मंत्र ही सर्वभूते हिते रतः है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच दीर्घकालिक होती है।

उन्होने कहा यदि उपरोक्त प्रशिक्षण सभी के लिए नागरिक सुरक्षा में कहाँ है तो इसका अर्थ ये है कि वह सुरक्षा के तरीक़ों को जन जन तक पहुँचाना चाहते हैं और आप सभी को चाहिए कि अपने आस पास जहाँ आप रहते हैं।

जहाँ कार्य करते हैं वह यदि चार चार लोगों को भी आप प्रशिक्षित करेंगे तो ये शृंखला बहुत दूर तक जाएगी। आपदा में बचाव का तरीक़े सभी लोगों तक पहुँच सकेंगे।

उन्होंने कहा जब आप जनता में अपने काम के बारे में बताएंगे तो बहुत से लोग उत्साहित होकर के सिविल डिफेंस से जुड़ेंगे और यही हमारा मूल उद्देश्य बार्डन सेवा का है, इस पुनीत कार्य में मैं और मेरे अधीनस्थ विभाग के कर्मचारी वार्डनों के सम्मान के लिए सदैव कार्यरत है, देश की रक्षा के लिए नागरिकों की यह फ़ौज हमारे राष्ट्र के गौरव को बढ़ाने में सहयोग करती है और करती रहेगी।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले वह गांवों में जब कच्चे मकान होते थे तब जब हथिया नक्षत्र में पानी कई दिन बरसता था,तब सभी गाँव वाली एक दूसरे की सुध लेते थे कि कहीं कच्चा मकान किसी का गिरता था तो सभी लोग एक दूसरे की मदद करने के लिए निकल पड़ते थे।

आज हम समृद्ध तो बहुत हुए हैं लेकिन आज हमारी सहनशीलता में कहीं कमी आ गई है। इसी कमी को पूरा कर रहे हैं और पूरा करते रहेंगे हमारे ये नि स्वार्थ मदद करने वाले नागरिक सुरक्षा के जांबाज सिपाही हैं। मंत्री ने स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया और उनको सफल प्रशिक्षण लेने की शिक्षा प्रदान की।

कार्यक्रम के अंत में सुमित मौर्या जेएसओ के द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

उक्त कार्यक्रम में अतिथियों के साथ अमर नाथ मिश्र एसओ चीफ वार्डन ऋतु राज रस्तोगी डी डब्ल्यू सुनील शुक्ला ,हरीश कुमार,नफीस अहमद,डाक्टर माथुर,सुनील यादव,रमेश चौहान, डिप्टी डी डब्ल्यू मुशीर,रामगोपाल, राजेंद्र श्रीवास्तव,ऐश्वर्य, इमरान, अनिल सहायक उप नियंत्रक, मनोज वर्मा, ऋषि कुमार, मुकेश कुमार, ममता रानी,रेखा उपस्थित रही।

आज पहला बैच शुरूआत हुई, जो की 90 वार्डन का था यह कार्यक्रम 7 दिन तक चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button