उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

 महादेवा की धरती संस्कृति, श्रद्धा सौहार्द की अनूठी मिसाल – शशांक त्रिपाठी

हर हर महादेव के जयकारों से गूंजा लोधेश्वर धाम

 

बाराबंकी।लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। रामनगर तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन लोधेश्वर महादेवा धाम हर हर महादेव के जयकारों से गूंज उठा।

सोमवार को वैदिक मन्त्रों उच्चारण के साथ पावन परिसर में धूप,दीप,शंख,घंटों की गूंज और भक्ति से भरे वातावरण के बीच सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक और जनसमुदाय की मौजूदगी महाकाल की चरण वंदना का यह वार्षिक पर्व दिव्यता का अनुपम दृश्य देखने को मिला। वहीं

जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी धाम पहुंचकर विधि विधान से लोधेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर लोक कल्याण की कामना की। साथ ही सात दिवसीय महादेवा महोत्सव का शुभारम्भ किया।

संस्कृत पाठशाला के बच्चों ने पुष्प वर्षा की।प्रवेश द्वार पर दीप समर्पित किया गया। फिर वैदिक मन्त्रों के साथ मधुर लय में वे गर्भगृह पहुंचे, जहाँ आचार्यों ने दुग्ध, पुष्प, अक्षत और गंगाजल से पारंपरिक विधि से पूजा संपन्न कराई। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र मुखर हो उठा।

मंदिर की सजावट इस वर्ष विशेष आकर्षण का बना केंद्र..

पुष्पमालाओं से सजे मार्ग, रौशनी से नहाए मंदिर द्वार और रंगीन ज्योति से दमकते गर्भगृह ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक आनंद से भर दिया। पूजा के समापन पर जिलाधिकारी ने सांस्कृतिक मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर महोत्सवी कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की।

शंख की ध्वनि से वातावरण में ऊर्जा का संचार हुआ। बहार सुगम संगीत प्रभाग के निदेशक प्रभात नारायण दीक्षित की रचना ‘हे लंबोदर, जिसके बाद दीक्षित और उनके छात्र-छात्राओं ने रंग गयो मन मेरा भोला के रंग में शिव स्तुति की भावपूर्ण प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिरस से भर दिया।

कला–श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए शिवराजे फ्यूजन बैंड के कार्तिकेय कैलाश दीक्षित के निर्देशन में अभिजीत, प्रत्युष, वंशिका और अदिति ने लोकप्रिय गीतों का आकर्षक मैशअप पेश किया।

इसके बाद अदिति और कार्तिकेय की युगल प्रस्तुति ‘लग जा गले’ ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जबकि वंशिका गुप्ता की ‘आओगे जब तुम सजना’ प्रस्तुति ने तालियों की लंबी गूंज बटोरी। संगीत संगत में अंजीत द्विवेदी (ऑक्टोपैड), रवि कुमार (सिंथेसाइज़र) और कार्तिकेय,अभिजीत,प्रत्युष (गिटार) का संयोजन सराहनीय रहा।

कार्यक्रम का समापन प्रशांत बाल विद्या मंदिर की छात्राओं की मनोहारी सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जिसने शाम को आध्यात्मिक गरिमा प्रदान की।

महोत्सव के शुभारंभ में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, एसडीएम गुंजिता अग्रवाल, सीओ गरिमा पंत, प्रशिक्षु आईएएस तेजस के, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) राज कुमार सिंह,

एएसपी विकास चन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष शशांक कुशमेश, ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हरायण तथा प्रशासनिक–राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख जन उपस्थित रहे। मंच संचालन प्रवक्ता आशीष पाठक ने किया।

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को महोत्सव में सहभागी बनने के लिए आग्रह करते हुए कहा कि महादेवा की यह धरती संस्कृति, श्रद्धा और सौहार्द की अनूठी मिसाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button