उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

राष्ट्रीय लोक अदालत में हुआ वादों का निस्तारण

जनपद न्यायाधीश बबीता रानी, विशेष न्यायाधीश रविंद्र कुमार द्विवेदी मीनाक्षी सोनकर रही मौजूद 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के राष्ट्रीय लोक अदालत में लंबित वादों का निस्तारण किया गया। शनिवार को

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के निर्देशानुसार जनपद न्यायालय परिसर स्थित जनपद न्यायाधीश बबीता रानी की अध्यक्षता में

रवीन्द्र कुमार द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश सीबीआई सेन्ट्रल,नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत तथा मीनाक्षी सोनकर अपर जिला जज,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में वाद निस्तारण किया गया। इस दौरान मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण,पारिवारिक न्यायालय परिसर, वाणिज्यिक न्यायालय, उपभोक्ता फोरम, कलेक्ट्रेट एवं समस्त तहसीलों आदि में राष्ट्रीय लोक अदालत में पेश किए गये।

वहीं जनपद न्यायालय में विशेष न्यायाधीश ईसी एक्ट द्वारा 105 मामलें, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा 7165 मामलें, विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (कस्टम) द्वारा 1147 मामलें, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (अयोध्या प्रकरण) द्वारा 924 मामलें तथा अन्य मजिस्ट्रेट न्यायालयों द्वारा 11910 मामलें, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के कुल 197 मामलें निस्तारित किए गये।

वाणिज्यिक न्यायालय के 10 मामलें तथा पारिवारिक न्यायालय के 273 मामलों सहित न्यायालय में लम्बित कुल 22817 वादों का निस्तारण कर कुल रू. 558534886- की धनराशि वसूल की गयी।

प्री-लिटिगेशन स्तर पर राजस्व के कुल 100755 वाद तथा अन्य 238909 प्रकरणों सहित कुल 339664 मामलों का निस्तारण कर कुल रू. 136356286/- की धनराशि वसूल हुयी। इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 362481 मामलों का निस्तारण कर कुल रूपये 694891172/- की धनराशि वसूल की गयी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button