उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

अयोध्या धाम में श्रीराममंदिर नये न्यासी बने कृष्णमोहन

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कई पदों पर रहकर बखूबी संभालते रहे कार्यभार

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। अयोध्या धाम स्थित श्रीराम मंदिर के लिए नया न्यासी बनाया गया है। मंगलवार को

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की बैठक में हरदोई के निवासी पूर्व प्रशासनिक अधिकारी कृष्णमोहन को नया न्यासी नियुक्त किया गया है। बताते चले

कृष्णमोहन हरदोई जनपद के शाहाबाद तहसील अन्तर्गत ग्राम सिकन्दरपुर बाजार, मजरा चन्द्रपुर के मूल निवासी हैं और वर्तमान में हरदोई शहर में निवास करते हैं। इन्होंने लखनऊ विवि से जियोलॉजी में एम एससी करने के उपरांत परमाणु ऊर्जा विभाग में वैज्ञानिक पद पर कुछ वर्षो तक कार्य किया।

तत्पश्चात 1978 में भारतीय वन सेवा में चयन होने के बाद महाराष्ट्र राज्य में वन विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए एपीसीसीएफ के पद से 2012 में सेवानिवृत्त हुए तथा 2012 से हरदोई में निवास करते हैं।

सेवानिवृत्ति के पश्चात राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में सक्रिय भूमिका में रहते हुए कृष्णमोगन ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक जिला संघ चालक एवं अवध प्रान्त के प्रांत संघचालक के दायित्व का निर्वहन किया।

वर्तमान में कृष्ण मोहन 2024 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button