राजधानी में डायरिया मरीजों की खोजबीन जारी
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने फैजुल्लागंज और जानकीपुरम क्षेत्र में किया सर्वेक्षण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में डायरिया मरीजों की स्वास्थ्य विभाग टीम द्वारा खोजबीन जारी है। मंगलवार को फैजुल्लागंज क्षेत्र के अन्तर्गत मामा कालोनी एवं शिव शक्तिनगर में नगरीय सीएचसी अलीगंज एवं नगरीय पीएचसी पुराना दाऊददनगर की टीमों द्वारा 176 घरों का सर्वे करते हुए 72 मरीजों को देखा गया।
जिसमें सामान्य बुखार के 03 मरीजों को आवश्यक दवायें वितरित करते हुए उपचारित किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।
क्षेत्र में डायरिया का कोई रोगी नही पाया गया। क्षेत्र में 11 रोगियों की आरडीटी किट के माध्यम से डेंगू एवं मलेरिया की जॉच की गयी। जिसमें कोई भी धनात्मक नही पाया गया। क्षेत्र में एमएमयू के माध्यम से मरीजों को उपचार प्रदान किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी की टीम द्वारा क्षेत्र में एण्टी लार्वा रसायन का छिडकाव भी किया गया। इसके अलावा जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 7 में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जानकीपुरम की टीम द्वारा क्षेत्र में 72 घरों का निरीक्षण किया गया।
क्षेत्र में स्थापित कैम्प में 0़6 मरीजों को देखा और कोई डायरिया रोगी नही मिला। वहीं मरीजों को आवश्यक दवायें एवं स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान करते हुए उपचारित किया गया।
साथ ही क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव एवं जनसामान्य को स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी। नगर मलेरिया इकाई की टीम द्वारा क्षेत्र में एण्टी लार्वा रसायन का छिडकाव भी किया गया।



