बाजारों में जीएसटी अधिकारियों का निरीक्षण, व्यापारियों में आक्रोश
बिना सूचना के दुकानों पर निरीक्षण करने पहुंचे जीएसटी अधिकारी

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में बिना सूचना के जीएसटी अधिकारियों का बाजारों में निरीक्षण करने से व्यापारियों में आक्रोश फैलने लगा है। सोमवार को लखनऊ व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा ने नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि
देखने में आया की जीएसटी के अधिकारी बजारो में जाकर दुकानों का निरीक्षण कर जीएसटीएन नम्बर चेक कर रहे है। मेरी जानकारी में ऐसा कोई कानून जीएसटी में नहीं है। अगर कोई सूचना है तो उन्हें पहले दुकान पर जाकर वारंट दिखाना होता है।
फिर जाँच होती है, ऐसे दुकान-दुकान जाकर व्यापारी जो मंदी की मार झेल रहा है उसको परेशान करना साबित हो रहा है। उन्होंने विरोध जताते हुए कहा कि ऐसे किसी भी अधिकारी को बजार में जाँच नहीं करने देंगे ये लखनऊ व्यापार मंडल का निर्णय है।
अध्यक्ष ने कहा कि किसी प्रदेश में ये कार्य नहीं हो रहा है। ना ही सीजीएसटी के अधिकारी ऐसा कोई काम कर रहे हैं। इस कार्रवाई से आखिर क्या मतलब निकाला जाय जो बैठे बैठे अधिकारी संघर्ष को बढ़ावा दे रहे हैं।
श्री मिश्र ने कहा कि आठ लाख व्यापारी तो वैट से जीएसटी में आया था, उसका तो भौतिक सत्यापन के पश्चात ही पंजीकरण हुआ था और जीएसटी में भी सभी का भौतिक सत्यापन हुआ है फिर ये लाल फीता शाही का ये तुगलकी फरमान क्यों लखनऊ व्यापार मण्डल इसका विरोध करता है।
साथ ही यह भी कहा कि अमेरिका और चीन के समान का बहिष्कार करने वाले व्यापारी के साथ यूपी में जीएसटी अधिकारियों का कहर क्यो,ऑनलाइन कारोबार पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है और व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।



