उत्तर प्रदेशजीवनशैली

विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस पर लगाया शिविर, किया जनजागरूक

निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी कराने की दी जानकारी

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस के अवसर पर जन जागरूकता के लिए शिविर आयोजित किया गया। मंगलवार को डा.राजीव अग्रवाल प्रोफेसर एवं विभागअध्यक्ष

प्लाटिक सर्जरी विभाग एसजीपीजीआई द्वारा गोमतीनगर स्थित एक कैफ़े में निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी परामर्श शिविर लगाया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि हलवासिया समूह के अध्यक्ष सुधीर हलवासिया मौजूद रहे। शिविर के दौरान एसिड अटैक और प्लास्टिक सर्जरी द्वारा उसका उपचार” विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई।

डॉ. राजीव अग्रवाल द्वारा लिखित एसिड अटैक पर सूचना पुस्तिका का विमोचन किया गया और शिक्षकों द्वारा निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी परामर्श के बारे में लोगों को बताया गया। डॉ अग्रवाल ने बताया कि शारीरिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए पिछले कुछ सालों में प्लास्टिक सर्जरी के मामलों में दुनिया भर में बढ़ोतरी देखी गई है।

भारत हो या अन्य देश जोखिमों के बावजूद प्लास्टिक सर्जरी में रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी तथा कॉस्मेटिक सर्जरी दोनों ही महिलाओं और पुरुषों में काफी प्रचलित हुई है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि इसके बावजूद प्लास्टिक सर्जरी के बारे में आम लोगों में ज्यादा जानकारी नहीं है बल्कि इसे लेकर लोगों में काफी भ्रम भी व्याप्त है।

प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सही तथा जरूरी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से हर साल 15 जुलाई को विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया जाता है। भारत में इस दिवस की उपयोगिता इसलिए भी बढ़ जाती है। क्योंकि इस आयोजन की शुरुआत ही भारत में ही राष्ट्रीय प्लास्टिक सर्जरी दिवस के रूप में हुई थी।

जिसे पिछले साल वैश्विक स्तर पर मान्यता मिलने के बाद से एक वैश्विक आयोजन के रूप में मनाये जाने की परंपरा शुरू हुई। यहां जानने वाली बात यह भी है कि प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए इच्छुक देसी विदेशी लोगों के लिए भारत एक हॉट स्पॉट के रूप में उभर रहा है।

प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाने का उद्देश्य..

प्लास्टिक सर्जरी एक सर्जिकल विशेषता है, प्लास्टिक सर्जरी को चिकित्सा के क्षेत्र में कम महत्व वाला विषय समझा जाता रहा है। प्लास्टिक सर्जरी एक जटिल शल्य चिकित्सा होती है।

जिसमें अलग अलग कारणों से कई बार कुछ नुकसान या पार्श्व प्रभाव भी देखने में आते हैं। उन्हीं के बारे में लोगों में ज्यादा जानकारी फैलाने प्लास्टिक सर्जरी की विभिन्न शाखाओं तथा प्रकारों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से तथा उनमें इस चिकित्सा विधा को लेकर व्याप्त भ्रमों को दूर करने के उद्देश्य से विश्व प्लास्टिक सर्जरी दिवस मनाया जाता है।

डॉ अग्रवाल का कहना है कि एसजीपीजीआई का प्लाटिक सर्जरी विभाग पिछले 10 वर्षों से एसिड अटैक पीड़ितों की मदत कर रहा है। जिसमें लगभग

30-40 पीड़ितों की सफल सर्जरी और चिकित्सा उपलब्ध करा चुका है। जिस भी व्यक्ति के शरीर पर अम्ल का घातक आक्षेप किया जाता है, उस व्यक्ति पर अम्ल बहुत की घातक प्रतिक्रिया करता है। जिसमें शरीर के उभारो का जल जाना, शरीर के अंगों का नष्ट हो जाना और कई तरह के स्थायी नुकसान शामिल होते है। प्लाटिक सर्जरी विभाग ऐसे रोगियो का सफलतापूर्वक और स्थायी ईलाज कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button