उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर जताया विरोध

 मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में कर्मचारियों ने भूख हड़ताल कर विरोध जताया। जिसमें राज्य सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर प्रदेश के 75 जनपदों में गांधीवादी नीति के तहत सत्याग्रह करते हुए सभी पदाधिकारी कर्मचारी ने भूख हड़ताल कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया।

मंगलवार को नगर निगम पर एकत्र होकर बीएन सिंह प्रतिमा पर भूख हड़ताल और पुलिस आयुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया। वहीं

मोर्चा के महासचिव शशि कुमार मिश्रा एवं संयोजक सतीश कुमार पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के अध्यक्षता वीपी मिश्र ने की। वे स्वयं भूख हड़ताल पर रहकर नाराजगी जाहिर की।

बैठक को संबोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष वी पी मिश्रा ने बताया कि 8 वर्ष से भाजपा एनडीए सरकार प्रदेश में है यह खेद का विषय है कि मुख्यमंत्री ने एक बार भी कर्मचारियों शिक्षकों की मांगों पर बैठक नहीं की। जिससे कई महत्वपूर्ण मामले लंबित पड़े हैं। मुख्य सचिव स्तर पर भी बैठक 18 नवंबर 2024 को बैठक हुई थी परंतु उसमें लिए गए निर्णय का कार्यवृत्त नहीं जारी किया गया। इस कारण प्रदेश के कर्मचारीध्शिक्षक आक्रोशित हैं और आंदोलन करने का दबाव बना रहे हैं। इसी के तहत यह कार्यक्रम किया जा रहा है।

महासचिव शशि कुमार मिश्रा ने कहा कि भावी चुनावों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा तथा सातवें वेतन आयोग और संवर्गों का पुनर्गठन ,सेवा नियमावलियां ,वेतन विसंगतियां ,आउटसोर्स कर्मचारी की सेवा सुरक्षा न्यूनतम वेतन ,रिक्त पदों पर नियुक्तियों में वरीयता, रोडवेज सहित सभी राजकीय निगमों ,विकास प्राधिकरणों ,शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की मांगों ,शिक्षकों की मांगों पर सार्थक निर्णय नहीं हो पा रहे हैं।

सतीश पांडे संयोजक ने कहा की संगठनों के सचिवालय प्रवेश पत्र न बनने से संवाद बंद हो गया है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद मोर्चा के पदाधिकारी के प्रवेश पत्र नहीं बन पाए हैं। फाइल प्रमुख सचिव कार्मिक के पास लंबित पड़ा है। संवादहीनता के कारण कर्मचारियों में तीव्र आक्रोश व्याप्त है।

शासन स्तर पर अधिकारियों से संपर्क नहीं हो पता है उन्होंने कहा कि लगता है कि सरकार कर्मचारी शिक्षक संगठनों को समाप्त करने का कार्य कर रही है। साथ ही

मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्रा, राजकीय निगम महासंघ के अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्रा डीके यादव, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश कुमार रावत महामंत्री अतुल मिश्रा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष, फारेस्ट कर्मचारी फैडरेशन के अध्यक्ष आशीष पांडे फार्मासिस्ट फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील यादव, राम कुमार धानुक जिला अध्यक्ष सुभाष, मण्डल अध्यक्ष डीसी राव, दिलीप यादव एक्स रे एसो आदि लोग उपस्थित रहे ।

संगठन की प्रमुख मांगे..

पुरानी पेंशन बहाल की जाय,7वें वेतन आयोग के संस्तुतियों के उपरान्त व्याप्त विसंगतियां दूर करते हुए वेतन समिति की रिपोर्ट को प्रकाशित कर उसके पूर्ण लाभ प्रदेश के राज्य कर्मचारी, स्थानीय निकाय, सार्वजनिक निगम, परिवहन निगम, प्राधिकरण, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर एवं स्वयं सेवी संस्थाओं आदि के

कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाय तथा प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को समय से वेतन,भत्ते,पेंशन आदि दिया जाना सुनिश्चित किया जाय। प्रदेश सरकार द्वारा 01 जनवरी, 2020 से 31 जुलाई, 2021 तक फ्रीज महंगाई भत्ते का एरियर भी अनुमन्य किया जाय एवं परिवार नियोजन, सीसीए सहित बन्द किये गये अन्य समस्त भत्ते बहाल किये जाय।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button