उत्तर प्रदेशजीवनशैली

तनाव मुक्त रहने को योग अपनाना होगा -प्रो जेपी पाण्डेय

एकेटीयू में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में योग की महत्ता पर विशेषज्ञों द्वारा विचार व्यक्त किए गए। बुधवार को

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के पहले विरासत से विकासः योग की भूमिका विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गयी। जिसकी अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने योग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गीता में कार्य की कुशलता को योग बताया है। योग हमारी विरासत रही है और हमें अपनी जीवनशैली, खानपान को नियमबद्ध रखना होगा।

इसके लिए योग सबसे जरूरी है। आज के दौर में लोग अपनी महत्वाकांक्षा के लिए अति व्यस्त है। ऐसे में तनाव से मुक्त रहने के लिए योग को अपनाना होगा। कहा कि आने वाले समय में नई तकनीकी हमारी उम्र को बढ़ा देगी। इसलिए स्वस्थ शरीर के लिए योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना जरूरी है। साथ ही

वित्त अधिकारी केशव सिंह ने कहा कि मानव सभ्यता के विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। योग भारत की विरासत और धरोहर है। इन्हीं विधाओं के चलते भारत किसी समय विश्वगुरू था। कोरोनाकाल में हम सब ने आयुर्वेद और योग के महत्व को समझा।

विशिष्ट अतिथि के रूप में योग में पीएचडी डॉ. रिचा रस्तोगी ने कहा कि भारत योग की जननी रहा है। लेकिन दुर्भाग्य से जब पश्चिमी देशों ने इसे योगा कर दिया तब हम इसके महत्व को समझ रहे हैं। योग के जरिये हम एक स्वस्थ समाज बना सकते हैं। हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। केवल 15 मिनट योग करके हम स्वस्थ हो सकते हैं। वहीं

ऑनलाइन माध्यम से अमेरिका के कैलिफोर्निया से जुड़े योग विशेषज्ञ गौरव रस्तोगी ने अमेरिका में योग को लेकर लोगों की राय बताया। कहा कि वहां योग को लेकर लोग काफी उत्साहित और जागरूक हुए हैं। यह भारत के लिए काफी गर्व की बात है। योग के जरिये सामाजिक संरचना को बनाये रखा जा सकता है। लोगों का शारीरिक और मानसिक विकास होता है।

ऑनलाइन माध्यम से जुड़े योग प्रशिक्षक अंशु श्रीवास्तव ने भी योग पर प्रकाश डाला। इस मौके पर जल संचयन का संदेश देने के लिए जल भरो कलश में जल भरा गया। साथ ही स्वल्पाहार में मोटे अनाज से बना बिस्किट वितरित किया गयां संगोष्ठी की विषय स्थापना अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह ने की। संचालन एसो. डीन डॉ.अनुज कुमार शर्मा ने किया। धन्यवाद सहायक कुलसचिव डॉ. आयुष श्रीवास्तव ने दिया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी कर्मचारी और छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button