उत्तर प्रदेशबड़ी खबरराष्ट्रीय

राष्ट्रीय लोक अदालत में लाखों में पहुंची शिकायतें

दो लाख चौरासी हजार चार सौ अठ्ठारह वादों का किया निस्तारण

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। समाज में लाखों शिकायतों का अम्बार देखने को मिल रहा है। शनिवार को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बबीता रानी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का उदघाटन दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती की वन्दना से शुरुआत की गयी।

वहीं नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश सीबीआई सेंट्रल रवीन्द्र कुमार दिवेद्वी ने स्वागत संबोधन किया और उन्होंने कहा कि सत्य कभी छुपता नहीं हैं, वह आज नहीं तो कल खुल जाता हैं। हमारा यह प्रयास रहता है कि हर नागरिक को समय पर न्याय मिले। साथ ही सदस्य सचिव संजय सिंह ने न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्तओ का उत्साह वर्धन किया। इसी क्रम में मीनाक्षी सोनकर अपर जिला जज सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम का संचालन रिचा केसरवानी एवं सीमा सिंह न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनसाहस संस्था द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। जनपद न्यायाधीश द्वारा अधिक से अधिक वाद सुलह समझौते के आधार पर लोक अदालत में निस्तारित किये जाने पर बल दिया। राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया। इस मौके पर विनायक ग्रामोद्योग संस्थान के सहायोग से निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।

स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन जनपद न्यायाधीश बबीता रानी द्वारा फीता काटकर किया गया। साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन एवं नशा उन्मूलन का भी शिविर लगाया गया। इसके अलावा कारागार लखनऊ में निरूद्ध बन्दियों द्वारा निर्मित सामग्री,उपकरण का स्टाल जिला कारागार लखनऊ द्वारा लगाया गया। जिसका अवलोकन जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया और लोगो को प्रेरित किया। वहीं न्यायालय परिसर में जनसाहन संस्था द्वारा रंगोली बनायी गयी जो कार्यक्रम में केन्द्र बिन्दु था साथ ही वादकारियों के लिये प्याऊ की सुविधा की गयी।

राष्ट्रीय लोक अदालत में संजय सिंह सदस्य सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, मंजुला सरकार अपर जिला जज, विजेश कुमार अपर जिला जज, हरबंश नारायण अपर जिला जज, रवीन्द्र कुमार दिवेद्वी विशेष न्यायायाधीश सीबीआई सेन्ट्रल एवं नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत , मीनाक्षी सोनकर, अपर जिला जज,सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरिकेश पाण्डेय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अखिलेश जायसवाल अध्यक्ष एवं अविनीश दीक्षित महामंत्री सेंट्रल बार एशोसियेशन लखनऊ, कर्मचारी, पराविधिक स्वयं सेवक, पैनल अधिवक्ता, नामिका अधविक्ता उपस्थित रहे।

वहीं इस आयोजन में जनपद न्यायालय के विभिन्न न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों द्वारा विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 96 वाद, वैवाहिक 117 वाद, विविध दीवानी वाद 233 तथा आपराधिक शमनीय 18335 वाद एनआईएक्ट के 1503 वाद, विघुत के 211 वाद एवं 245 अन्य वादों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार न्यायालय द्वारा कुल 20740 वादों का निस्तारण किया गया।

राजस्व चकबन्दी तथा अन्य के द्वारा राजस्व के 100387 वाद, अन्य विभागों द्वारा 11351 वाद, बैंक रिकवरी 1667 वाद, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा 150273 इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन में कुल 263678 वादों का निस्तारण किया गया । इस प्रकार राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय एवं अन्य विभागों द्वारा कुल 284418 वादों का सफल निस्तारण किया गया।

आपराधिक निस्तारित वादों में रू.630449/- (छः लाख तीस हजार चार सौ उन्न्चास) अर्थदण्ड की धनराशि वसूल की गयी। मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों में रू. 22440000/- (दो करोड चौबीस लाख चालिस हजार) प्रतिकर अवार्ड किया गया। दीवानी के अन्य मामलों में रू.73615924/- (सात करोड़ छत्तीस लाख पन्द्रह हजार नौ सौ चौबीस) मात्र एवं अन्य वादों में रू. 370499562/-( सैंतिस करोड चार लाख निन्यान्बे हजार पांच सौ बासठ मात्र की धनराशि प्राप्त हुई। बैंक ऋण वसूली के प्रि-लिटीगेषन वादों में रू. 82703800/- (आठ करोड. सत्ताइस लाख तीन हजार आठ सौ )का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button