उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

21 वें रमजान पर नागरिक सुरक्षा संगठन ने संभाली जिम्मेदारी

जुलूस में दिखाई सक्रिय भागीदारी

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। रमजान माह पर नागरिक सुरक्षा संगठन के पदाधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। शनिवार को 21 वें रमज़ान पर नागरिक सुरक्षा संगठन के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सआदतगंज, चौक, यहियागंज, हजरतगंज, गोमतीनगर, लोहियानगर, हसनगंज, महानगर, वज़ीरगंज आलमबाग, हिन्दनगर और राजाजीपुरम प्रखण्ड के वार्डेनों द्वारा कर्तव्यों का निर्वहन किया। इसके अलावा दरगाह हज़रत अब्बास नजफ़ से रमज़ान का जुलूस प्रातः 3 बजे उठकर काजमैंन होता हुआ मंसूरनगर तिराहे पर पहुंचा। जिसका नेतृत्व नागरिक सुरक्षा के डिप्टी डिविजनल वार्डेन हरीश चन्द्र और स्टॉफ ऑफिसर आयजुद्दीन सिद्दिकी ने किया। इसके उपरान्त जुलूस बिल्लौजपुरा चौराहा पर पहुंचा जिसका नेतृत्व नागरिक सुरक्षा के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा ने किया। इस मौके पर चौक डिविजनल वार्डेन सुनील कुमार शुक्ला, इमरान कुरैशी, प्रस्तावित डिविजनल वार्डेन नफीस अहमद, संजय जौहर, राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव सहित सैकड़ों वार्डेन मौजूद रहें। इसके पश्चात् जुलूस का नेतृत्व हजरतगंज डिविजनल के हेमन्त कौशल, आशीष कपूर, संतोष तिवारी ने कैम्प पर मौजूदजी दर्ज की। वहीं वार्डेनों के साथ हैदरगंज चौराहा पर राजेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना ने कैम्प लगाया। इसके उपरांत मिल एरिया पुलिस चौकी के सामने राजाजीपुरम प्रखण्ड द्वारा कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें आलमबाग और हिन्दनगर के वार्डेन मौजूद रहें। जिसको दिनेश माथुर, रामगोपाल सिंह, संतोष कुमार सतेंद्र शर्मा, अरविन्द मिश्रा सहित सैकड़ों वार्डेन मौजूद रहें। दरगाह हज़रत अब्बास नजफ़ से रमज़ान का जुलूस विभिन्न मार्गों से होता हुआ तालकटोरा कर्बला पहुंचाने तक शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए नागरिक सुरक्षा के चीफ़ वार्डेन अमरनाथ मिश्रा के नेतृत्व में सम्पन्न से पूर्व सभी कैम्प का निरीक्षण किया और जुलूस के साथ साथ चलकर शांति व्यवस्था में योगदान दिया। इस मौके पर डिप्टी चीफ़ वार्डेन गुरप्रीत सिंह सेठी, स्टॉफ ऑफिसर टू चीफ़ वार्डेन ऋतुराज रस्तोगी एवं नागरिक सुरक्षा सहित सैकड़ों वार्डेन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button