उत्तर प्रदेशजीवनशैली

संस्था ने स्तन कैंसर पर किया जागरूक

डॉ. संदीप ने स्तन कैंसर के उपचार व लक्षण बताए 

 

 लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में संस्था द्वारा स्तन कैंसर पर जागरूक किया। सोमवार को महानगर स्थित अंक फाउण्डेशन संस्था द्वारा स्तन कैंसर की रोकथाम के लिए जागरूक किया गया। जिसमें डॉ संदीप कुमार पूर्व प्रोफेसर केजीएमय, द्वारा स्त्रियों में स्तन कैंसर के कारणों, लक्षणों व उपायों के विषय में जानकारी प्रदान की गई। वहीं सबसे पहले कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ. संदीप कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उन्होंने बताया कि स्तन कैंसर भारत में महिलाओं में होने वाला दूसरे नम्बर का सबसे बड़ा कैंसर है। जिससे महिलाओं की मृत्य होती है। महिलाओं में होने वाला कैंसर पहले नंबर पर सर्वाइकल कैंसर है। उन्होंने बताया स्तन कि हर गांठ कैंसर नहीं होती है। कुछ प्राकृतिक गांठें भी होती हैं। ये गांठें युवतियों व गर्भवती महिलाओं में भी इस तरह की गांठें पाई जाती हैं, जो समय के साथ स्वतः ही ठीक व समाप्त हो जाती हैं। पश्चिमी देशों की अपेक्षा भारत में स्तन कैंसर से महिलाओं की मृत्यु दर अधिक है। हालांकि सभी महिलाओं की मृत्यु नहीं होती है। डॉक्टर संदीप ने बताया कि यदि समय से कैंसर का पता चल जाए तो महिला के जीवन को बचाया भी जा सकता है। उन्होंने महिलाओं को स्वतः परीक्षण विधि भी समझाई। इस अवसर पर अंक फाउण्डेशन की तरफ से एक ऐप की जानकारी भी दी गई। जिसके द्वारा महिलाएं स्वतः भी परीक्षण कर बीमारी का संदेह होने पर डॉक्टरी सलाह ले उचित इलाज पा सकती हैं। इस अवसर पर अंक फाउण्डेशन के अध्यक्ष फैसल सचिव व प्रबन्धक इन्दु शर्मा,डॉ. तान्या सिंह मौजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button