व्यापारियों ने मनाई छत्रपति शिवाजी की जयंती, किया माल्यार्पण

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गयी। बुधवार को शिवाजी मार्ग व्यापार मण्डल के व्यापारियों ने मातृभूमि के अनन्य उपासक विदेशी आक्रांताओं के विध्वंसक हिन्दू पद पादशाही के संस्थापक सनातन धर्म रक्षक महान छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष्य में एक सभा आयोजित की गयी। वहीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि अमरनाथ मिश्र अध्यक्ष लखनऊ व्यापार मण्डल के द्वारा नमन करते हुए माल्यार्पण किया। साथ अमरनाथ मिश्र ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज निर्विवाद रूप से भारत के सबसे महान राजाओं में से एक थें। उनकी युद्ध प्रणालियाॅ आज के युग में अपनायी जाती हैं और वोह एक दृढ़ संकल्पी पुरूष थे। जिसके साथ आगे बढ़े हम सभी को उनसे सीख लेकर दृढ़ संकल्पों के साथ अपने व्यापार एवं व्यापार मण्डल को आगे बढ़ाना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से गोपाल दीक्षित, अतुल त्रिपाठी,अभिनव गुप्ता, अंकित अग्रवाल, वैभव मिश्रा, अंकित अग्रवाल के साथ शिवाजीमार्ग के सभी व्यापारी उपस्थिति रहे।