उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्मबड़ी खबर

आज सम्पूर्ण विश्व बुद्ध के विचारों को कर रहा आत्मसात – केशव प्रसाद मौर्य 

भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

 

वाराणसी। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य वाराणसी पहुंचे। सोमवार को केशव प्रसाद मौर्य वज्र विद्या इंस्टीट्यूट खजुही सारनाथ वाराणसी में आयोजित 25 वीं वार्षिक काग्यू शीतकालीन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध, त्याग, तपस्या, सेवा और समर्पण का पर्याय हैं। आज पूरा विश्व महात्मा बुद्ध के विचारों को आत्मसात कर रहा है। पूरा संसार भारत को शांतिप्रिय एवं सद्भावना का दूत मानता है। तथागत भगवान बुद्ध के जीवन और दिखाए गए सत्य, अहिंसा, प्रेम व करुणा के मार्ग से ‘विश्व- शांति एवं राष्ट्र- निर्माण’ की प्रेरणा दुनिया को हमेशा मिलती रहेगी।साथ ही उन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा में माल्यार्पण करते हुए कहा कि भगवान बुद्ध की इस पावन धरा को प्रणाम करता हूँ। सारनाथ को प्रारम्भ से ज्ञान, शान्ति और अध्यात्मिक चिन्तन के लिये जाना जाता है। व्रज विद्या संस्थान मठीय महाविद्यालय है जो उच्च बौद्ध दर्शन का प्रशिक्षण प्रदान करता है। विश्व शान्ति की कामना के उद्देश्य से व्रज विद्या संस्थान द्वारा जो कदम उठाया गया है वह सराहनीय है। व्रज विद्या संस्थान द्वारा बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार व शिक्षण संस्थानों के रूप में शिक्षा प्रदान करायी जा रही है।व्रज विद्या संस्थान दूरगामी सोच के रूप में बौद्ध के सन्देश को जन-जन तक पहुँचा रहा है। मौर्य राजवंश के चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने स्थापित बौद्ध पन्थ के स्तम्भ एवं शिलालेख स्थापित किये। वह बौद्ध धर्म के अनुयायी थे। देश और विदेश के पर्यटक लाखों की संख्या में हर साल सारनाथ दर्शन करने के लिए आते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि व्रज विद्या संस्थान द्वारा बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार व शिक्षण संस्थानों के रूप में शिक्षा प्रदान करायी जा रही है। व्रज विद्या संस्थान दूरगामी सोच के रूप में बौद्ध के सन्देश को जन-जन तक पहुँचा रहा है। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री जनपद वाराणसी के चिरईगांव में पूर्व सांसद, चंदौली,व वरिष्ठ नेता स्व. आनंदरत्न मौर्य की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि चंदौली लोकसभा क्षेत्र के लोग उन्हें एक सौम्य और महान सांसद के रूप में याद करते हैं। वह एक प्रकृति प्रेमी थे और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए काम करते थे। उनके द्वारा किए गए कार्यों एवं उपलब्धियां आने वाली पीढ़ियां के लिए प्रेरणा का काम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button