उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में मराठी समाज की बैठक 

19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी की जयंती, तैयारियां शुरू

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में छत्रपति शिवाजी की जन्म जयंती मनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। सोमवार को राजधानी के चौक स्थित उप्र मराठी समाज कार्यालय में ऑन लाइन बैठक आयोजित की गयी। जिसमें उमेश पाटिल, गजानन पाटिल समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। वहीं आगामी होनेवाले छत्रपती शिवाजी महाराज जन्मोत्सव के उपलक्ष में विस्तृत चर्चा की गयी । साथ ही चर्चा के दौरान मराठी समाज उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ महामंत्री पांडूरंग राऊत को मराठी समाज शिवज्योत यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया। उमेश पाटिल ने बताया कि मराठी समाज शिवज्योत यात्रा का शुभारंभ बीते वर्ष 2018 के शिवजयंती उत्सव कार्यक्रम के दौरान शिवनेरी कीले से हूई, जो छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मस्थान है। उन्होंने बताया कि छत्रपती शिवाजी महाराज की यह यात्रा प्रथम वर्ष मराठी समाज् उत्तर् प्रदेश ने 2018 में 105 मोटरसाइकल सवार द्वारा शिवनेरी(पुणे) से लखनऊ शिवज्योत यात्रा 1600 किलोमीटर तक बाईक रैली निकाली गयी। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी 2018 को भारत देश स्तर पर शिवजयंती राष्ट्रीय उत्सव के रूप में लखनऊ ,उत्तर प्रदेश में मनाया जाने लगा। तब से लेकर यह शिवजयंती की प्रथा लखनऊ में आज भी मनाई जा रही है। छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती 19 फरवरी को यह जन्मोत्सव हर राज्य में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाए। इसके लिए अब तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा तक यह शिवज्योत बाइक यात्रा ले जा चुके है।उमेश पाटिल ने बताया कि इस वर्ष आगामी 15 फरवरी शिवज्योत यात्रा शिवनेरी (पुणे) से विशाखापटटनम, आन्ध्रप्रदेश जाने वाली है। यह दूरी 1250 किमी है और इसे बाइक से 101 मावलो (सिपाही छत्रपति के)द्वारा 4 दिनों में यह दूरी तय करने का निर्णय लिया गया है।जिसे 19 फरवरी से वहॉ पर शिवजयंती का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा। बैठक में गजानन पाटिल ,भानुदास पाटिल ,सचिन माली ,विकास पाटिल,सागर जाधव व अन्य के साथ ऑनलाइन विश्वनाथ देवकर ,संतोष पाटिल,गणेश सावंत के साथ चर्चा में जुड़े रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button