उत्तर प्रदेशधर्म-अध्यात्म

मंदिर पुजारियों को अंग वस्त्र देकर किया सम्मानित 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में मंदिर पुजारियों को ठंड से बचाव के लिए अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। सोमवार को मकर संक्रांति पर्व की पूर्व संध्या पर चौक क्षेत्र स्थित प्राचीन मंदिरों के पुजारियों को गर्म वस्त्रों को देकर सम्मानित किया। जिसमें आचार्य राजेश शुक्ल, प्रदीप कुमार वर्मा समाचार पत्र वितरक अध्यक्ष चौक डिपो, अंकुर दीक्षित समाज सेवी द्वारा किया गया। जिसमें मंदिर पुजारियों ने इस पुनीत कार्य के लिए आशीर्वाद दिया। साथ ही इस अवसर पर सभी मंदिरों के पुजारियों ने जन-मानस का आवाहन भी किया कि प्रत्येक हिन्दू अपने धर्म स्थलों पर नित्य दर्शन के लिए अवश्य आएं। वहीं आचार्य राजेश शुक्ल ने कहा कि प्रत्येक सनातन संस्कृति को मानने वाले को मंदिरों के पुजारियों के लिए भी विशेष योगदान करना चाहिए एवं बच्चों को मंदिरों में ले जाकर दर्शन अवश्य करायें। जिससे बच्चे आध्यात्म कि ओर अग्रसर हो सकें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बलदेव शर्मा, डाक्टर सौरभ बैसवार, आचार्य उमेश पाठक, पंडित नीरज अवस्थी,अमन कुमार वर्मा उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button