उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

केजीएमयू एएसआईसीओएन वार्षिक सम्मेलन में मारी बाजी 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चिकित्सा स्वास्थ्य के क्षेत्र में रचा इतिहास

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टरों ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी। शनिवार को 11 से 14 दिसम्बर तक एक होटल में आयोजित एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया एएसआईसीओएन 2024 के 84 वें वार्षिक सम्मेलन में केजीएमयू के विभिन्न संकाय सदस्यों और जूनियर रेजिडेंट्स ने सक्रिय रूप से भाग लेकर पुरस्कार हासिल किया। जिसमें डॉ. अजय कुमार पाल को एएसआई यंग सर्जन अवार्ड और बेस्ट फैकल्टी पेपर प्रेजेंटेशन में दूसरा पुरस्कार मिला। डॉ. अर्चिका गुप्ता ने बेस्ट फैकल्टी पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार हासिल किया। प्रो. जिलेदार रावत, डॉ. आनंद पांडे और डॉ. अनीता सिंह को एएसआई की फेलोशिप से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर आनंद मिश्रा ने थायराइड सर्जरी पर एक पैनल चर्चा का संचालन किया।

प्रोफेसर हरविंदर सिंह पाहवा ने यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी पर पैनल चर्चा में पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। प्रोफेसर सुरेश कुमार ने सर्जरी में दुविधाओं पर वैज्ञानिक सत्र में प्रस्तुति दी।

वहीं प्रो. संदीप तिवारी ने ट्रॉमा पर सत्र में अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। प्रो.अवनीश कुमार ने बैरिएट्रिक सर्जरी पर सत्र में अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। डॉ पूजा रमाकांत ने थायराइड सर्जरी पर अतिथि व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ कुल रंजन सिंह ने थायराइड एंगर पर पैनलिस्ट के रूप में भाग लिया। डॉ अक्षय आनंद ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी पर वैज्ञानिक सत्र में अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। डॉ गीतिका नंदा सिंह ने सुरक्षित थायराइड सर्जरी पर पैनल चर्चा में अध्यक्ष के रूप में भाग लिया। डॉ. अनीता सिंह ने ट्रॉमा सर्जरी पर वैज्ञानिक सत्र की अध्यक्षता की। जनरल सर्जरी विभाग के रेजिडेंट्स में डॉ. शिवा, डॉ. पंकज, डॉ. ज्योति और डॉ. मिथलेश ने अपने शोध कार्यों की प्रस्तुतियाँ दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button