उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर पूर्व सैनिकों ने महापौर को लगाया झंडा बैच 

महापौर ने सैनिकों के कल्याण को कोष से धनराशि की अनुदान

 

लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय पर महापौर को पूर्व सैनिकों ने झंडा बैच लगाकर सम्मान किया। शनिवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस केअवसर पर भूतपूर्व सैनिकों द्वारा महापौर सुषमा खर्कवाल को झंडा बैच लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर महापौर द्वारा सशस्त्र सेना दिवस के कोष में दान स्वरूप धनराशि भी अनुदान की गई। बता दें कि जिसका उपयोग देश की सेवा के लिए समर्पित सैनिकों के परिवारों के कल्याणार्थ उपयोग में लाई जाती है।वहीं महापौर ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी सैनिको एवं उनके परिजनों के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि हर साल 7 दिसम्बर को देश में सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारतीय सेना, नौसेना,वायुसेना के वीर जवानों के सम्मान में मनाया जाता है। यह दिवस थलसेना, नौसेना, वायुसेना के जवानों व उनके परिवार के कल्याण के लिए मनाया जाता है। यह साल 1949 से लगातार मनाया जा रहा है। इस दिन लोगों के बीच सशस्त्र सेना झंडा बांट कर लोगों से चंदा जुटाया जाता है, जिसका इस्तेमाल सैनिकों के कल्याण के लिए किया जाता है। इस दिन हमें अपनी सशस्त्र सेनाओं के शहीदों, विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं आश्रितों के कल्याण के लिए खुले दिल से अनुदान भी देना चाहिए।

इस दौरान विंग कमांडर मुकेश तिवारी, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड अधिकारी लखनऊ एवं स्टॉफ राजेश कुमार सैनी के साथ समस्त लखनऊ वासियों को अनुदान किये जाने के लिए प्रोत्साहित कर महापौर का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button