उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

राजधानी में मना 62 वां नागरिक सुरक्षा दिवस 

महानिदेशक नागरिक सुरक्षा ने सिविल डिफेन्स का फहराया झंडा 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के नागरिक सुरक्षा नियांत्रण कार्यालय में 62वा नागरिक सुरक्षा दिवस मनाया गया। शुक्रवार को

चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय कुमार प्रसाद महानिदेशक, नागरिक सुरक्षा उप्र के द्वारा सर्वप्रथम सिविल डिफेन्स का झण्डा फहराया गया। वहीं मुख्य अतिथि का स्वागत चीफ वार्डेन अमरनाथ मिश्र, डिप्टी चीफ वार्डेन गुरूप्रीत सिंह सेठी, स्टाफ आफीसर ऋतुराज रस्तोगी एवं उप नियंत्रक अनीता प्रताप के द्वारा किया गया।

स्वागत भाषण में चीफ वार्डेन मिश्र ने वर्ष 2024 में सिविल डिफेन्स के स्वयं सेवकों द्वारा किये गये कार्यो से महानिदेशक को अवगत कराते हुए कहा कि इस वर्ष लोकसभा चुनाम में लखनऊ सिविल डिफेन्स द्वारा 297 मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की सुविधा के लिए शीतल पेय जल पिलाने की व्यवस्था की गयी एवं दिव्यांगजन व वरिष्ठ मतदाताओं की सहायाता के लिए मतदाता मित्र के रूप में 595 स्वयं सेवकों के द्वारा यह कार्य किया गया। साथ ही महानिदेशक ने सभी स्वयं सेवको को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में

महानिदेशक ने सर्वप्रथम राष्ट्रपति द्वारा स्थापना दिवस पर भेजे गए संदेश को पढ़कर सुनाया इसी क्रम में चीफ़ वार्डन अमरनाथ प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया। इसके तत्पश्चात डिप्टी चीफ़ वार्डन सेठी ने डीजी सिविल डिफेंस भारत सरकार एवं सचिव सिविल डिफेंस भारत सरकार का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया

डीजी द्वारा अमरनाथ मिश्र को डीजी डिस्क मिलने की बधाई दी, और कहा कि इन स्वयं सेवकों की निस्काम सेवा प्रशंसनीय है और उनके द्वारा समय-समय पर समाज के लिए किये गये कार्य निस्काम सेवा को परिभाषित करता है। डीजी ने इस अवसर पर युवाओं एवं महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए भी कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग समाज की सेवा कर राष्ट्र निर्माण में योगदान कर सके। अन्त में डिप्टी चीफ वार्डेन गुरूप्रीत सिंह सेठी द्वारा धन्यवाद दिया गया एवं उप नियांत्रिका अनीता प्रताप द्वारा सभी वार्डेन को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की। कार्यक्रम के दौरान अमरनाथ मिश्र, गुरूप्रीत सिंह सेठी, ऋतुराज रस्तोगी, अनीता प्रताप, सुमित मौर्या, मनोज वर्मा, ममता रानी, रेखा पाण्डेय, मुकेश, संजय जौहर, सुनील शुक्ला, प्रवीन श्रीवास्तव, सुनील यादव, हरीश कुमार, हेमन्त कौशल, सुमित साहू, जावेद जैदी, राजेन्द्र श्रीवास्तव, नफीस अहमद, डा. दिनेश माथुर, अरून मिश्र, डा. पंकज, रीता पटेल, माजिद खान, सतेन्द्र शर्मा, मो. गुफरान, प्रदीप शर्मा, सहित सैकड़ों वार्डेन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button