उत्तर प्रदेशकारोबार

डायल 112 मुख्यालय पर व्यापारियों का संवाद 

पुलिस व्यापारियों की संगोष्ठी,दी जानकारी 

 

लखनऊ भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के डायल 112 मुख्यालय पर व्यापारियों की संगोष्ठी आयोजित की गई। शनिवार को शहीद पथ स्थित डायल 112 मुख्यालय सभागार में लखनऊ व्यापार मण्डल एवं एडीजी मीरा रावत ने डायल 112 के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए सम्वाद किया। व्यापारियों ने डायल 112 से सम्बन्धित सवाल पूछे जिसे डीआईजी शादाब राशिद खान, एसपी सिंह, एसपी विजय ढुल,एडिश्नल एसपी दिनेश पुरी ने संयुक्त रूप से दिया। वहीं व्यापार मंडल की तरफ से अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, स्वेता गोयल, राजीव अरोड़ा, डा. गिरीश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता व अन्य व्यापारियों ने प्रश्न उठाये जिनका जवाब अधिकारियों के द्वारा दिया गया। इसके पश्चात् एडीजी मीरा रावत को अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने आश्वस्त करते हुए कहा कि डायल 112 का प्रचार प्रसार और इसकी जानकारी व्यापारियों को अपने स्तर से उपलब्ध करायेंगे।साथ ही कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित सभी अतिथियों को एडीजी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री उमेश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, रामेश मिश्र, श्याम कृष्नानी,सतीश शर्मा निहारिका सिंह, शशि प्रकाश शुक्ल, मनीष गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, मनीष वर्मा, विनय शुक्ला, राजेन्द्र दुआ, सतपाल मीत अभिषेक चैहान, राजू शुक्ला, मुकेश सिंह, नीरज जौहार, रितुराज रस्तोगी, जे.एस.सेठी, विजय कुमार निर्वाण ललित तिवारी अतुल त्रिपाठी, आरिफ खाॅ, हिमांशू भट्ट, मोहित केशरवानी, पवन गुप्ता, अभिनव गुप्ता जगजीत अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विनीत रस्तोगी, हरदीप, मोहम्मद सफीक, कुश अरोड़ा, अरून अवस्थी, गोपाल अग्रवाल,दुर्गेश सोनी समेत व्यापारी नेता उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button