स्वैच्छिक रक्तदान वैन को दिखाई हरी झंडी, किया रवाना
ट्रांसलाइफकॉन-2026’ के आधिकारिक थीम सॉन्ग का विमोचन

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। ट्रांसलाइफकॉन-2026’ के आधिकारिक थीम सॉन्ग का विमोचन करने के साथ रक्तदान वैन को रवाना किया।
बुधवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चिकित्सा शिक्षा, अनुसंधान एवं सामाजिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में कदम बढ़ाया गया। संस्थान द्वारा आगामी राष्ट्रीय सम्मेलन ‘ट्रांसलाइफकॉन-2026’ के आधिकारिक थीम सॉन्ग का विमोचन किया गया।
साथ ही इंडियन ओवरसीज बैंक, विभूति खंड द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत प्रदान की गई स्वैच्छिक रक्तदान वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
वहीं संस्थान के निदेशक प्रो सीएम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष एवं एग्जीक्यूटिव रजिस्ट्रार डॉ. सुब्रत चंद्रा,
कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. भुवन चन्द्र तिवारी तथा केजीएमयू की ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. तुलिका चंद्रा सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक एवं संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
ट्रांसलाइफकॉन-2026 का आयोजन 18 से 20 दिसंबर 2026 तक होटल ताज महल में किया जाएगा। इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर के विशेषज्ञ ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों, वैज्ञानिक अनुसंधान एवं नवाचारों पर विचार-विमर्श करेंगे।
वहीं,सीएसआर के तहत प्राप्त रक्तदान वैन के माध्यम से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, संगठनों एवं सामुदायिक क्षेत्रों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किए जा सकेंगे।
इससे रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी।



