सम्पूर्ण समाधान दिवस में 56 प्रकरणों का ऑनस्पॉट निस्तारण
बीकेटी में ज़िलाधिकारी ने किया 33 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। जिलाधिकारी विशाख जी द्वारा मामलों के निस्तारण के लिए सख्त निर्देश दिए गए । शनिवार को
जनपद के पांचों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना शासन की प्राथमिकता है।
जिसके क्रम में तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी अधिकारी जनता की इन शिकायतों का निस्तारण त्वरित एवं समयबद्ध तरीके से एक सप्ताह में करना सुनिश्चित करें।
तहसील बीकेटी में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी पहुंचे। जहाँ कुल 98 प्रकरण प्राप्त हुये। जिसमें से 33 प्रकरणों का निस्तारण विभिन्न टीमो के माध्यम से कर दिया गया।
शेष प्रकरणों को निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को इस निर्देश के साथ उपलब्ध करा दिये गये कि उनका निस्तारण एक सप्ताह में सुनिश्चित करा दिया जायें।
सम्पूर्ण समाधान दिवसो में तहसील सदर में 27 में से 03 प्रकरण का निस्तारण प्रकरण, तहसील मलिहाबाद में 92 में से 05 प्रकरण का निस्तारण, तहसील बीकेटी में 98 में से 33 प्रकरण का निस्तारण,
तहसील मोहनलालगंज में 45 में से 12 प्रकरण का निस्तारण तथा तहसील सरोजनीनगर में 50 में से 03 प्रकरण का निस्तारण मौके पर किया गया। शेष प्रकरणों को समयबद्ध निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किए गये।
आज जनपद में पुलिस 44, राजस्व एवम पुलिस संयुक्त 03, राजस्व 166, विकास 26, शिक्षा 00, स्वास्थ्य 00, समाज कल्याण 09, नगर निगम 01 तथा अन्य 63 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए है।
समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए की आज जो भी प्रकरण प्राप्त हुए है उनके निस्तारण के लिए समय सीमा निर्धारित की गई है।
सभी प्रकरणों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा में करते हुए, फोटो व वीडियो सहित आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उक्त के साथ ही जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए की समाधान दिवस के जो भी प्रकरण निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को दिए गए है उन सभी प्रकरणों में निस्तारण के बाद अधिकारीगण शिकायतकर्ताओं से कॉल करके फीडबैक लेना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी एनबी सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी बीकेटी आकाश सिंह, डीसी मनरेगा, पीडी ग्राम्य विकास, तहसीलदार बीकेटी, पुलिस, समाज कल्याण सहित विभिन्न स्तरों के अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित रहे।



