उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबरराष्ट्रीय

ITBP जवानों के किया स्वैच्छिक रक्तदान 

राजधानी के केजीएमयू, आरएमएल एसजीपीजीआई में लगा रक्तदान शिविर 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। आईटीबीपी जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर आम जनमानस को प्रेरित किया।

शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए रक्तदान शिविर लगाया गया। दीपावली के पर्व को मानवता और समाजसेवा से जोड़ते हुए भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के पूर्वी फ्रंटियर द्वारा के. संजय कुमार,

आईपीएस , महानिरीक्षक (आईजी ), पूर्वी फ्रंटियर के नेतृत्व में धनतेरस एवं छोटी दीपावली के अवसर पर व्यापक रक्तदान अभियान आयोजित किया गया।

“एक घर दीप जले, एक रक्तदान से जिंदगी मिले” की प्रेरणादायी संदेश के साथ आयोजित अभियान में लगभग 5,000 हिमवीरों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित किया।

यह अभियान उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, सिक्किम, बिहार, पश्चिम बंगाल तथा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ITBP की विभिन्न वाहिनियों एवं प्रतिष्ठानों के माध्यम से आयोजित किया गया।

वहीं राजधानी के तीन बड़े चिकित्सा संस्थानों में संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय तथा डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए।

जिसका उद्देश्य अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों को रक्त की उपलब्धता में सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जनजागरूकता को बढ़ावा देना है।

सीमा की सुरक्षा में समर्पित हिमवीरों ने इस दीपावली रक्तदान के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया कि त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक हैं। जब उनसे किसी जरूरतमंद के जीवन में उजियारा फैले।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button