डॉक्टरों ने डायबिटीज से ग्रसित मरीज की सफल कैंसर सर्जरी
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने पूरी टीम को दी बधाई

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी के ठाकुरगंज स्थित टीबी सह संयुक्त चिकित्सालय ने डायबिटीज से ग्रसित कैंसर मरीज की सर्जरी कर कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
जहाँ बड़े चिकित्सा संस्थानों पर मरीजों के बढ़ते बोझ को कम करने का कार्य किया है। जिसमें सुबह होते ही चिकित्सालय की ओपीडी में मरीजों का भारी जमावड़ा देखने को मिलता है। डॉक्टरों द्वारा मरीजों के प्रति उपचार में तन्मयता भी झलकती है। जब चिकित्सालय में
राजधानी निवासी सत्तर वर्षीय बुजुर्ग अपनी असहनीय पीड़ा लेकर अस्पताल के नाक कान गला विभाग पहुंचे। जबकि मरीज परिजन इधर उधर अस्पतालों में दिखाने के बाद निराशाजनक स्थिति में थे कि अब बीमारी ठीक नहीं होगी ।
जब मरीज के परिजन डॉ अनित्या श्रीवास्तव को दिखाया तो उन्होंने बिना देरी किये मरीज को भर्ती कर लिया। जबकि मरीज के चेहरे पर सूजन और जांचोपरांत पता चला कि मरीज को मैक्सिला बोन का जायंट सेल ट्यूमर के साथ म्यूकर माइकोसिस भी है।
इसके अलावा मरीज डायबिटीज से ग्रसित होने चलते ऑपरेशन और बेहोशी दोनों चुनौतीपूर्ण था। डॉक्टरों ने चुनौती को लेते हुए चिकित्सालय के एनेस्थेटिस्ट डॉ शाहिद अंसारी ने स्थितियों को संभाला।
डॉ विवेक वर्मा, फिजिशियन ने बीपी और शुगर लेवल को कंट्रोल किया। वहीं डॉ अनित्या ने सूझबूझ के साथ ऑपरेशन में बाहर से कोई बिना चीरा लगाये दूरबीन विधि से नासिका के द्वारा ऑपरेशन को सफल बनाया ।
डॉक्टरों कहना है कि मरीज को म्यूकर माइकोसिस होने के चलते तालू का भी दो तिहाई हिस्सा हटाना पड़ा। चिकित्सालय से ही मरीज की पोस्ट ऑपरेटिव पीरियड में म्यूकर माइकोसिस की विशिष्ट औषधियों को भी उपलब्ध कराई गयी।
ऑपरेशन के कुछ दिनों के बाद फॉलो अप में डॉ आलोक, दंत शल्यक ने तालू को प्रोस्थेसिस के द्वारा पूरा किया। मरीज अब स्वस्थ व रोगमुक्त है।
वहीं सर्जरी टीम की उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने पूरी को बधाई देते हुए कहा कि पूरी ओटी की टीम ने जिस तन्मयता से ऑपरेटिव एवं पोस्ट ऑपरेटिव पीरियड को संभाला। वह पूरे चिकित्सालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
डॉ त्रिपाठी ने आमजनमानस से अपील करते हुए कहा कि चिकित्सालय में नाक कान गला विभाग में अत्याधुनिक तकनीक से कठिन से कठिन ऑपरेशन भी डॉ अनित्या श्रीवास्तव द्वारा जा रहा है। नाक कान गले की परेशानी को अनदेखा न करें, तत्काल डॉक्टरों से परामर्श लें और उपचार कराये।



