गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट के पास शोभायात्रा रोककर निकाली एम्बुलेंस,पेश की मिसाल
मुख्यमंत्री विजयादशमी पर की श्रीनाथ जी के साथ नौ विग्रह की पूजा अर्चना

गोरखपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं गुरु गोरखनाथ पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिरमें विजयदशमी पर पूजा अर्चना की।
मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दशहरा के दिन मंदिर परिसर में नाथ परंपरा के अनुसार विधि विधान से श्रीनाथ जी की और नौ विग्रहों की पूजा अर्चना की।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री की शोभायात्रा के दौरान मंदिर के गेट के पास एकाएक एंबुलेंस आ गयी। जिस पर मानव सेवा की मिशाल पेश करते हुए सुरक्षा कर्मियों ने एम्बुलेंस को
रास्ता देने के लिए शोभायात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया और रास्ता खाली कराकर एम्बुलेंस को सुरक्षित आगे जाने दिया गया। इसके बाद शोभायात्रा फिर आगे बढ़ी।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उठाए गए इस कदम ने आपातकालीन सेवाओं के प्रति संवेदनशीलता को दर्शाया।
मौके पर मौजूद लोगों ने भी एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाए जाने में सहयोग किया। इस दौरान मरीज को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सके, इसे प्राथमिकता दी गई।
आमतौर पर बड़े धार्मिक आयोजनों और शोभायात्राओं के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखना चुनौतीपूर्ण होता है। ऐसे में एंबुलेंस को प्राथमिकता देकर रास्ता उपलब्ध कराना जरूरी होता है।
गोरखनाथ मंदिर के गेट के पास शोभायात्रा को रोककर एंबुलेंस को पास कराने की घटना ने यह संदेश दिया कि धार्मिक आयोजन और जनसुरक्षा के साथ-साथ आपातकालीन सेवाओं का निर्बाध संचालन भी उतना ही महत्वपूर्ण स्थान देकर प्रेरित किया।



