चन्दरनगर एवं इन्दिरानगर क्षेत्र में मिले डेंगू रोगी
स्वास्थ्य विभाग टीम ने घरों का किया सर्वेक्षण

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में दो नये डेंगू रोगी पाए गए। मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में डा आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी,
नग.प्रा.स्वा.केन्द्र फैजुल्लागंज, क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के गौरभीट एवं गोमती विहार में 155 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया।
क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है।
मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा गौरभीट चौराहा में 66 एवं एकता पब्लिक स्कूल प्रीतीनगर में 41 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया।
इसके अलावा मंगलवार को डेंगू के 2 नये धनात्मक रोगी पाये गए। जिसमें 1 चन्दरनगर एवं 1 इन्दिरानगर क्षेत्र में पाया गया है।
वेक्टर जनित रोगो से बचाव के उपाय
घर के आस-पास पानी जमा न होने दे। पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।
वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।
स्वयं का कैसे करें बचाव..
सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। पूरी बांह के कपड़े पहनने। मच्छर रोधी क्रीम लगायें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे।
दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे। घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे।
टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके। उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए।
बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें। मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।



