उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

बीएएमएस इंटर्न ने आयुष इंटर्न भत्ता बढ़ाने पर मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री का जताया आभार 

आयुर्वेद कॉलेज बीएएमएस इंटर्न ने मुख्यमंत्री एवं आयुष मंत्री को दिया धन्यवाद 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। योगी सरकार ने आयुष इंटर्न भत्ता में बढ़ोतरी की खुशी फैलने लगी है। रविवार को राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं महाविद्यालय बीएएमएस इंटर्न

उत्तर प्रदेश सरकार योगी सरकार द्वारा आयुष इंटर्न का स्टाइपेंड ₹7,500 से बढ़ाकर ₹15,000 प्रतिमाह किए जाने के निर्णय पर बीएएमएस इंटर्न डॉक्टरों ने आभार जताया।

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय एवं महाविद्यालय बीएएमएस इंटर्न डॉक्टरों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु प्रमुख सचिव रंजन कुमार एवं समस्त संबंधित अधिकारियों का आभार जताया।

ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को राजकीय आयुर्वेदिक यूनानी एवं होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज संस्थाओं विश्वविद्यालय से बीएएमएस, बीएचएमएस परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले युवाओं के इंटर्नशिप भत्ते में वृद्धि की गई।

पात्र इंटर्न मासिक भत्ता 7500 से बढ़ाकर 15000 आयुर्वेद के 558 यूनानी के 150 एवं होम्योपैथिक के 976 इंटरनेट को बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

इसी क्रम में इंटर्न डॉक्टरों ने कहा कि हम सरकार के इस सकारात्मक कदम का स्वागत करते हैं और आशा करते हैं कि हम आयुष विद्यार्थियों की शेष मांगों पर भी शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई की जाएगी। इंटर्न डॉक्टरों में

अंकुश कुमार,अंकुश यादव, चैतन्य यादव, आनंद पांडेय, मोo खालिद, विकास चौरसिया

सानिया इमरान,आकांक्षा चौधरी शिप्रा सिंह, प्रज्ञा गुप्ता, साक्षी जायसवाल, श्वेता रश्मि शामिल रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button