मुख्यमंत्री ने अखिलेश को दी अयोध्या से चुनाव लड़ने की खुली चुनौती
मुख्यमंत्री 78 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

बलरामपुर। लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुली चुनौती दी।
शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव बबुआ बौखला गए हैं उन्हें अयोध्या का विकास नहीं दिखाई देता वोह हमें चुनाव लड़ने की बात कह रहें हैं।
मैं उन्हें बताना चाहता हूँ कि मैं अयोध्या बार बार इसलिए आता हूँ कि उत्तर प्रदेश की अयोध्या का समग्र विकास कार्य में किसी तरह की कोताही न रह जाये और प्रदेश के विकास कार्य पर कोई प्रश्न न उठा सके।
मुख्यमंत्री ने अखिलेश को मैं खुला ऑफर देता हूँ कि अयोध्या से नामांकन करें और आमने सामने चुनाव लड़ते हैं। किसी चेला की आड़ में नहीं आमने सामने मुकाबला होगा। वहीं मुख्यमंत्री
जगज्जननी माँ पाटेश्वरी देवी के पावन धाम जनपद बलरामपुर में ₹803 करोड़ से अधिक लागत की 78 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कर यहां के विकास को गति प्रदान की।
इस अवसर पर विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक, लैपटॉप एवं प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि
बलरामपुर जिले के लिए पैसे की कमी नहीं होने देंगे। विकास के लिए यहां के नौजवानों, किसानों, व्यापारियों और बेटियों के लिए जो योजना आवश्यक होगी, उसकी पूर्ति डबल इंजन की भाजपा सरकार करेगी। साथ ही
सभी लाभार्थियों को शारदीय नवरात्रि कीबधाई देते हुए मंगलमय कामना की।



