उत्तर प्रदेशजीवनशैलीबड़ी खबर

मुख्य चिकित्साधिकारी ने बाढ़ क्षेत्र का किया भ्रमण 

मेडिकल यूनिट गतिविधियों को परखा दिए निर्देश 

 

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाढ़ क्षेत्रों का जायजा लिया। बुधवार को

मुख्य चिकित्साधिकारी डा एनबी सिंह एवं योगेश चन्द्र रघुवंशी, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्रों जेहटा एवं दाऊदनगर का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा यासीनबाग में तैनात मेडिकल मोबाइल यूनिट वाहन का भी निरीक्षण किया।

इसके अलावा मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार डा बीएन यादव, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, एवं डा निशान्त निर्वाण, उप मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा बाढ प्रभावित क्षेत्र दाऊदनगर में स्थलीय भ्रमण कर बाढ राहत चिकित्सा शिविर में उपस्थित रहकर जनसामान्य को प्रदान की जा रही चिकित्सा व्यवस्थाओं में सर्वेक्षण किया।

साथ ही अधीक्षक सीएचसी काकोरी डा केडी मिश्रा के निर्देशन में टीम द्वारा धनसिंह खेडा में 73 घरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया तथा 73 किट वितरित की गयी।

वहीं मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशों के क्रम में डॉ आसमा, प्रभारी चिकित्साधिकारी, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र फैजुल्लागंज क्षेत्रीय आशा एवं एएनएम की टीम के द्वारा फैजुल्लागंज क्षेत्र के लोक नगर एवं संतकबीरनगर में 51 घरों में स्वास्थ्य सर्वेक्षण किया गया।

क्षेत्र में आवश्यक दवायें क्लोरीन गोलियों एवं ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया तथा स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान प्रदान की गयी। क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय एवं 108 रोगी वाहन की 24 घंटे तैनाती की गई है।

मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा यासीनबाग में 42 एवं संतकबीरनगर में 65 जनसामान्य को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किया गया।

वेक्टर जनित रोगो से बचाव के बताए उपाय..

मच्छरों की ब्रीडिंग रोकने के उपाय में घर के आस-पास पानी जमा न होने दे। पानी से भरे हुए बर्तन एवं टंकियों को ढंक कर रखें। हर सप्ताह कूलर के पानी को खाली करके साफ कपड़े से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लायें।

वाटर टैंक व कंटेनरों को ढक कर रखे, घर के अंदर व आसपास पानी को जमा न होने दे। अनावश्यक कन्टेनर, कबाड़, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। तत्काल उसका निस्तारण सुनिश्चित करे। बर्ड बाथ, फूलदान आदि में प्रत्येक सप्ताह पानी बदले।

स्वयं का कैसे करें बचाव..

सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करे। पूरी बांह के कपड़े पहनने। मच्छर रोधी क्रीम लगायें। बच्चों को घर से बाहर न निकलने दे। दिन के समय मच्छरों के काटने से बचने के लिए फुल सिलिव्स के कपड़े पहने बुखार आने पर चिकित्सक की सलाह पर दवा का उपयोग करे।

क्या बरतनी है सावधानी..

घर मे या घर के आस पास कूलर, बाल्टी, बैरल, फूलदान, बर्ड बाथ, फ्रीज, टायर व नारियल के खोल में पानी जमा न होने दे। टूटे बर्तन, अनुपयोगी बोतल, टिन, पुराने टायर, और कबाड़ को घर मे न जमा होने दे और न ही घर के पास उन्हें फेके।

उक्त चीजों का उचित निस्तारण सुनिश्चित कराए ताकि उसमे मच्छरों की ब्रीडिंग न हो पाए। बुखार होने पर स्वंय से दवा न करे, चिकित्सक के परामर्श के उपरान्त ही दवा का उपयोग करें।

मौसमी बीमारियों से जुड़ी जानकारी, सहयोग एवं सहायता हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय लखनऊ कन्ट्रोल रूम नम्बर 0522-2622080 संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button