डॉक्टरों ने बंध्यत्व रोगियों को गर्भ धारण न होने के गिनाये मुख्य कारण
आयुर्वेद अस्पताल में 50 महिलाओं ने लिया स्वास्थ्य परामर्श

लखनऊ, भारत प्रकाश न्यूज़। डॉक्टरों ने बंध्यत्व रोगियों को गर्भ धारण न होने के मुख्य कारण गिनाये। बुधवार को
राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय एंव चिकित्सालय में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के तहत प्राचार्य एवं अधीक्षक प्रो सुधा सिंह के निर्देशन में एवं बाल महिला चिकित्सालय की अधीक्षिका डॉ गीताजंली के सहयोग से
प्रसूति तंत्र एवं स्त्री रोग विभाग द्वारा लगभग 50 महिला रोगियों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
जिसमें 20 ANC एवं 30 बंध्यत्व (Infertility) रोगी शामिल रही।वहीं डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाओं को उल्टी, गैस, दस्त, कब्ज,एनीमिया, पथ्य-अपथ्य, पौष्टिक आहार, पर्याप्त नींद तथा जांच कराने के लिए
अस्पताल कब कब जाना है उन संकेतों के बारे मे डॉ आयेशा (जेआर 2 ) ने PPT के माध्यम से जानकारी साझा की। मेडिकल ऑफिसर डॉ धर्मेन्द्र ने बताया कि
बंध्यत्व रोगियों को गर्भ धारण न होने के मुख्य कारण, फ़र्टिल पीरियड , मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य एवं तनाव की भूमिका तथा स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जागरूक किया गया।
साथ ही साथ निःशुल्क आयरन सिरप एवं फलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष प्रो शशि शर्मा, डॉ जया श्रीवास्तव, एवं परास्नातक प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्रायें शामिल रही।



