उत्तर प्रदेशबड़ी खबर

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जिलाधिकारी का दौरा 

डीएम-एसपी ने घाघरा के तटीय क्षेत्रों का किया भ्रमण 

 

बाराबंकी। लखनऊ,भारत प्रकाश न्यूज़। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया।

सरयू नदी घाघरा के कटान से प्रभावित तहसील रामनगर के हेतमापुर में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने शुक्रवार को स्थलीय निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने बाढ़ खंड द्वारा कटान रोकने के लिए किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों को देखा और अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। अधिशासी अभियंता ने बताया कि कटान को नियंत्रित करने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

डीएम ने कहा कि कटान को न्यूनतम करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए 24×7 सतर्कता और सभी संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने उपजिलाधिकारी रामनगर आकांक्षा गुप्ता को निर्देश दिया कि जिन परिवारों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें तत्काल सहायता दी जाए। प्रभावित परिवारों के स्थायी पुनर्वास के लिए भूमि का चिन्हांकन कर आवासीय पट्टे और सरकारी आवास योजना का लाभ प्राथमिकता पर दिया जाए।

डीएम ने राहत सामग्री और भोजन की निर्बाध व्यवस्था के भी निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य अभियंता प्रभाकर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button